{"_id":"5efe216778dd08324c7ff28f","slug":"only-dravid-was-able-to-reach-the-record-of-everton-weekes-in-the-last-70-years-all-the-others-remained-behind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिछले 70 वर्षों में केवल द्रविड़ ही पहुंच पाए वीक्स के रिकार्ड के करीब, बाकी सब रह गए पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पिछले 70 वर्षों में केवल द्रविड़ ही पहुंच पाए वीक्स के रिकार्ड के करीब, बाकी सब रह गए पीछे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
राहुल द्रविड़
- फोटो : Getty
Link Copied
विश्व क्रिकेट में पिछले 70 वर्षों में विव रिचर्ड्स से लेकर सचिन तेंदुलकर तक कई महान बल्लेबाज देखे लेकिन वह भारत के राहुल द्रविड़ थे जो कि सर एवर्टन वीक्स के लगातार पांच पारियों में शतक जड़ने के कारनामे की बराबरी करने के करीब पहुंचे थे। क्लाइड वाल्कॉट और फ्रैंक वारेल के साथ वेस्टइंडीज की मशहूर ‘डब्ल्यू तिकड़ी’ के सदस्य वीक्स का बुधवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में लगातार पारियों में सर्वाधिक पांच शतक लगाने का विश्व रिकार्ड है जो पिछले 70 से अधिक वर्षों से अछूता है।
Trending Videos
2 of 6
राहुल द्रविड़
वीक्स ने 48 टेस्ट मैचों में 58.61 की औसत से 4455 रन बनाए जिसमें 15 शतक शामिल हैं। उन्होंने इस बीच मार्च 1948 में इंग्लैंड के खिलाफ किंग्सटन में चौथे टेस्ट मैच में 141 रन बनाए ओर उसके बाद जब वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आई तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में लगातार चार पारियों में 128, 194, 162 और 101 रन बनाए। वह छठवीं पारी में शतक जमाने के करीब थे लेकिन चेन्नई में खेले गए मैच में 90 रन पर रन आउट हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
मुल्तान टेस्ट में राहुल द्रविड़
- फोटो : ट्विटर
वीक्स ने तब आस्ट्रेलिया के जैक फिंगलटन (1936 में) और दक्षिण अफ्रीका के एलन मेलविले (1939 से 1947) के लगातार चार पारियों में शतक जड़ने के रिकार्ड को तोड़ा था। वीक्स ने बल्लेबाजों के सामने एक चुनौती पेश कर दी थी जिसके करीब पिछले 70 वर्षों में भारतीय क्रिकेट की दीवार राहुल द्रविड़ ही पहुंच पाए हैं। द्रविड़ ने 2002 के इंग्लैंड दौरे में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने चार टेस्ट मैचों में 100.33 की औसत से 602 रन बनाए। इस बीच उन्होंने लगातार तीन पारियों में शतक जमाए। द्रविड़ ने अगस्त सितंबर में खेली गई इस श्रृंखला में नाटिंघम में 115, लीड्स में 148 और ओवल में 217 रन की उत्कृष्ट पारियां खेली।
4 of 6
राहुल द्रविड़
- फोटो : ट्विटर
इसके बाद जब वेस्टइंडीज की टीम तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारत दौरे पर आई तो द्रविड़ ने मुंबई में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 100 रन बनाए और इस तरह से लगातार चार पारियों में शतक जड़ने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने। द्रविड़ के पास 17 अक्तूबर से चेन्नई में शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में वीक्स की बराबरी करने का मौका था, लेकिन वह पहली पारी में केवल 11 रन बनाकर जर्मेन लॉसन की बेहतरीन इनस्विंगर पर बोल्ड हो गए थे। वह हालांकि 1948 के बाद अकेले बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगातार चार पारियों में शतक लगाए।
विज्ञापन
5 of 6
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच कई बल्लेबाजों ने लगातार तीन पारियों में शतक लगाने का कारनामा किया। कुमार संगकारा ने तीन जबकि सुनील गावस्कर, अरविंद डिसिल्वा और डेविड वार्नर ने दो- दो अवसरों पर लगातार तीन पारियों में सैकड़े ठोके लेकिन कोई भी इस क्रम को आगे नहीं बढ़ा पाया। भारत के वर्तमान कप्तान विराट कोहली 2017 में द्रविड की बराबरी के करीब पहुंचे थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में नाबाद 104, नागपुर में 213 और दिल्ली में पहली पारी में 243 रन बनाए लेकिन दूसरी पारी में वह 50 रन पर आउट हो गए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।