फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला एंकर पर भड़के पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम, हद में रहने की दी नसीहत

Mon, 26 Nov 2018 06:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Nov 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
Pakistan vs NewZealand: Babar Azam Slams pakistani Anchor zainab abbas 

दुबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की हालत बेहद नाजुक है। मैच पाकिस्तानी टीम के शिकंजे में है। पाकिस्तान ने पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया। स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने नाबाद 127 रन जोड़ दिए।



मैच फिक्सिंग पर बात करते हुए फूट-फूटकर रोने लगे श्रीसंथ, 5 साल बाद कही सच्चाई!


यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। चारों ओर उनकी इस पारी की तारीफ हो रही है। मगर बाबर का यही शतक उनके लिए विवाद की भी वजह बन चुका है। आखिर क्या है पूरा मामला, देखिए अगली स्लाइड

Pakistan vs NewZealand: Babar Azam Slams pakistani Anchor zainab abbas 

पाकिस्तान की जानी-मानी खेल पत्रकार और मशहूर एंकर जैनब अब्बास ने भी बाबर आजम की इस पारी की तारीफ की। मगर शायद उनका तरीका थोड़ा अटपटा था तभी तो बाबर ने जैनब को हद में रहने की सलाह दे डाली।
 



 

Pakistan vs NewZealand: Babar Azam Slams pakistani Anchor zainab abbas 

दरअसल, बाबर आजम को कोच मिकी आर्थर का काफी खास माना जाता है, कई बार टेस्ट में लगातार फेल होने के बाद भी आर्थर ने इस खिलाड़ी को टेस्ट टीम में मौका दिया। ऑर्थर के अनुसार इस खिलाड़ी में गजब की काबिलियत है और उनमें महान खिलाड़ी बनने की पूरी खूबी है, पाकिस्तानी कोच तो कई बार खुले में बाबर की तारीफ कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan vs NewZealand: Babar Azam Slams pakistani Anchor zainab abbas 

ऐसे में बाबर की इस शतकीय पारी के बाद जैनब ने ताना मारते हुए ट्वीट किया, 'बाबर आजम आप बेहतरीन खेले, ये देखकर अच्छा लगा कि बेटे के शतक बनाने पर मिकी आर्थर भी जश्न मनाने लगे। इसके बाद बाबर ने ट्वीट किया जब आप कुछ कहते हैं तो उससे पहले सोच लिया करिए, अपनी हद पार करने की कोशिश मत करो।
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed