फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी को लेकर प्रीति जिंटा की हसरत सालों से है अधूरी, जिंदगीभर रहेगा मलाल

Sat, 02 Jun 2018 08:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 02 Jun 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
preity zinta regrets for not having ms dhoni in her team in any ipl season

किंग्स इलेवन पंजाब का हाल ही में संपन्न आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करने वाली पंजाब को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन अचानक ही उसकी लय बिगड़ी और वह प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सकी। पंजाब के खराब प्रदर्शन से फ्रैंचाइजी की सह-मालकिन प्रीति जिंटा भी निराश हुई और उन्होंने अपने फैंस से माफी भी मांगी। 'डिंपल गर्ल' के नाम से मशहूर जिंटा ने उम्मीद जताई कि अगले सीजन में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान लगाएगी।

preity zinta regrets for not having ms dhoni in her team in any ipl season
preity zinta

हालांकि, प्रीति इतने सालों से आईपीएल में एक बोझ अपने दिल में लेकर चली आ रही हैं। दरअसल, प्रीति को एमएस धोनी बहुत पसंद हैं और उन्हें इस बात का मलाल है कि वह कभी भी आईपीएल में कैप्टन कूल को अपनी टीम में शामिल नहीं कर सकीं। प्रीति को इस बात का मलाल हमेशा रहेगा क्योंकि धोनी का करियर अपने अंतिम पड़ाव पर है और भविष्य में भी पंजाब की तरफ से उनके खेलने की कोई संभावना नजर नहीं आती।

preity zinta regrets for not having ms dhoni in her team in any ipl season
प्रिटी जिंटा

प्रीति ने बताया कि जब 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थीं, तब वह एमएस धोनी की बड़ी फैन नहीं थीं। इसलिए उन्होंने नीलामी के समय धोनी पर दांव नहीं लगाया था। मगर धोनी की उपलब्धियां देखकर वह दंग रह गईं और उन्हें रांची के क्रिकेटर को नहीं खरीदने का मलाल हुआ। प्रीति ने कहा कि धोनी एक चैंपियन खिलाड़ी हैं और इस बात का सबूत उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से खेलते हुए दिया था। पहले साल आरपीएस के लिए धोनी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन अगले साल उनकी टीम ने फाइनल में प्रवेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
preity zinta regrets for not having ms dhoni in her team in any ipl season
एमएस धोनी - फोटो : ipl

प्रीति जिंटा ने कहा, 'मैं हमेशा से अपनी टीम में एक खिलाड़ी को शामिल करना चाहती थी, लेकिन कभी ऐसा कर नहीं पाई। वह कोई और नहीं बल्कि एमएस धोनी हैं। जब आईपीएल की शुरुआत हुई तब मैं उनकी बड़ी फैन नहीं थी। मगर 10 साल उन्हें फॉलो करने के बाद मैं धोनी को आदर्श मानने लगी।'

विज्ञापन
preity zinta regrets for not having ms dhoni in her team in any ipl season
ms dhoni

पंजाब की सह-मलकिन ने आगे कहा, 'पिछले साल लोग कह रहे थे कि धोनी को खेलना बंद कर देना चाहिए, लेकिन देखिए इस साल उन्होंने कैसे वापसी की। धोनी ने अविश्वसनीय खेल दिखाया और अपनी साख को बरकरार रखा। उन्हें किसी को साबित करने की जरूरत नहीं कि वह कौन हैं, वह धोनी हैं।' यही नहीं, प्रीति जिंटा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को शानदार लीडर मानती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed