{"_id":"5adc726f4f1c1ba1098b5e17","slug":"preity-zinta-will-do-something-special-if-kxip-will-win-ipl-2018-title","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रिटी जिंटा ने किया वादा, अगर KXIP बनी IPL चैंपियन तो करेंगी यह स्पेशल काम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्रिटी जिंटा ने किया वादा, अगर KXIP बनी IPL चैंपियन तो करेंगी यह स्पेशल काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2018 का बुखार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। किंग्स इलेवन पंजाब ने सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रविचंद्रन अश्विन के नेतृत्व वाली पंजाब ने अब तक लीग में खेले 5 में से चार मैच जीते हैं। पंजाब के ओपनर्स ने काफी अंतर पैदा किया है, जिसके कारण टीम का प्रदर्शन निखर कर सामने दिख रहा है। अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश प्रिटी जिंटा ने वादा किया है कि अगर KXIP इस बार आईपीएल का खिताब जीतेगी तो वह कुछ स्पेशल करेंगी।
2 of 5
preity zinta
किंग्स इलेवन पंजाब ने अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। इस बार उसके पास कई विश्वस्तरीय खिलाड़ी है और अच्छी बात यह है कि वह बेहतर प्रदर्शन भी कर रहे हैं। पंजाब ने क्रिस गेल को खरीदने में सबसे दांव लगाया और उन्हें उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए में खरीदा। यूनिवर्स बॉस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ तीन मैचों में ऑरेंज कैप हासिल की।
3 of 5
प्रिटी जिंटा
बहरहाल, पंजाब ने शनिवार को केकेआर को वर्षाबाधित मैच में 9 विकेट के बड़े अंतर से हराया।मैच के बाद केएल राहुल और प्रिटी जिंटा ने एक इंटरव्यू किया, जिसमें दोनों से एक-दूसरे से कई सवाल-जवाब किए। राहुल ने याद किया कि जब केकेआर ने खिताब जीता था तो शाहरुख खान ने कार्टव्हील किया था। राहुल ने यही सवाल बॉलीवुड डीवा से किया कि वह पंजाब के खिताब जीतने पर क्या स्पेशल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
preity zinta ipl
डिंपल गर्ल ने राहुल के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मैंने कुछ स्पेशल करने की योजना बनाई है। मैं आपको नहीं बताउंगी। हम यहां खिताब जीतने के बारे में विचार कर रहे हैं। अगर हम खिताब जीते तो मैं कुछ बहुत ही स्पेशल चीज करूंगी।'
विज्ञापन
5 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : ipl
बता दें कि केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर्स में 191 रन बनाए थे। जवाब में गेल और केएल राहुल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 8.2 ओवर में ही 96 बन बना लिए थे। मगर तभी बारिश ने खेल में खलल डाल दिया। डकवर्थ लुईस के आधार पर मैच 13 ओवर का कर दिया गया। अब KXIP के सामने संशोधित लक्ष्य 125 था, गेल-राहुल के सामने 28 गेंद पर 19 रन की आसान सी चुनौती थी। जिसे पंजाब ने 1 विकेट खोकर बड़ी आसानी से बना लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।