सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दूसरे वन-डे में विराट कर सकते हैं बदलाव, वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 11 Aug 2019 04:32 AM IST
विज्ञापन
Probable playing xi of indian cricket team against west indies 2nd odi match
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

टी-20 सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें वन-डे सीरीज जीतने पर है। हालांकि तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और आज सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। 



लेकिन दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप के बाद अपने कई खिलाड़ियों को आजमाते हुए जीत दर्ज करना चाहेंगी। वेस्टइंडीज की टीम जहां गेल को सीरीज जीत के साथ विदाई देना चाहेगी वहीं टीम इंडिया भी जीत के साथ वर्ल्ड कप की हार को भुलाना चाहेगी। 

भारतीय टीम धोनी की गैरमौजूदगी में फिर से अपने मध्यक्रम को परखना चाहेगी, ऐसे में आईए जानते हैं कि टीम इंडिया के आज के प्लेइंग XI के बारे में। 
 

Trending Videos
Probable playing xi of indian cricket team against west indies 2nd odi match
ROHIT SHARMA SHIKHAR DHAWAN

ओपनर्स
चोट की वजह से वर्ल्ड कप के बीच से ही बाहर होने वाले धवन फिर से टीम के साथ जुड़ गए हैं, ऐसे में वे एक बार फिर से अपने जोड़ीदार रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Probable playing xi of indian cricket team against west indies 2nd odi match
विराट कोहली और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

मिडिल ऑर्डर
कप्तान विराट कोहली फिर से मध्यक्रम का नेतृत्व करेंगे और तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करते दिखेंगे। नंबर चार पर राहुल की जगह श्रेयस अय्यर की जगह तय है क्योंकि पहले मैच में भी अय्यर ही टीम में शामिल थे। टीम में एक बार फिर से केदार जाधव को मौका मिल सकता है। इन दोनों के अलावा विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत के हाथों में ही रहेगी। 

Probable playing xi of indian cricket team against west indies 2nd odi match
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN

ऑलराउंडर
ऑलराउंडर की भूमिका में अनुभवी रवीन्द्र जडेजा की जगह पक्की है क्योंकि वे अच्छे फॉर्म में हैं। जडेजा निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी के साथ-साथ किफायती गेंदबाजी भी करते हैं। 

विज्ञापन
Probable playing xi of indian cricket team against west indies 2nd odi match
विराट, भुवनेश्वर और शमी - फोटो : icc

गेंदबाजी
बुमराह की गैरमौजूदगी में गेंदबाजी की कमान एक बार फिर से भुवनेश्वर और शमी की अनुभवी जोड़ी के हाथों में होगी। इन दोनों के अलावा पिछले मुकाबले में महंगे रहे खलील अहमद को विराट फिर से मौका दे सकते हैं। वहीं फिरकी के लिए कुलदीप यादव को फिर से जगह मिलनी तय है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed