सब्सक्राइब करें

धोनी के सिर सजा CSK की कामयाबी का सेहरा, दिग्गज द्रविड़ भी हुए मुरीद 

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 03 Aug 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
Rahul Dravid credits MS Dhonis instincts as a captain for CSKs success
धोनी - फोटो : social media

महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने चेन्नई सुपरकिंग्स की इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार सफलता का श्रेय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सहजता, उनकी खेल समझ और इसके लिए पीछे किये गये बेहतरीन काम को दिया।


 

Trending Videos
Rahul Dravid credits MS Dhonis instincts as a captain for CSKs success
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : पीटीआई

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रेंचाइजी के मालिक इंडिया सीमेंट्स के प्रमुख एन श्रीनिवासन भी इससे सहमत थे कि धोनी सहज प्रवृति के व्यक्ति हैं जो टीम बैठकों में हिस्सा लेने या डाटा देखने में भरोसा नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Dravid credits MS Dhonis instincts as a captain for CSKs success
rahul dravid

दोनों ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित एक वेबीनार में बोल रहे थे। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार द्रविड़ ने वेबीनार में कहा, 'अगर आप चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की सफलता देखोगे तो उनकी डाटा की पहुंच बहुत अच्छी है, उनके पास पीछे काम करने के लिये लोगों तक पहुंच बहुत अच्छी है और वे जूनियर स्तर पर क्रिकेट टीमें चलाते हैं।'

Rahul Dravid credits MS Dhonis instincts as a captain for CSKs success
राहुल द्रविड़ - फोटो : ट्विटर

द्रविड़ ने कहा, 'वे प्रतिभा को समझते हैं और इसलिए निश्चित रूप से उनके पास 'स्काउटिंग प्रक्रिया' बहुत अच्छी है। लेकिन उनके पास ऐसा कप्तान भी है जो उनकी प्रवृति को बेहद अच्छी तरह समझता है।' पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'मैं धोनी को अच्छी तरह जानता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह बिलकुल नहीं बदला लेकिन मैं जानता हूं कि धोनी डाटा और आकंड़ों पर विश्वास नहीं करता।'

विज्ञापन
Rahul Dravid credits MS Dhonis instincts as a captain for CSKs success
csk vs rr

सीएसके ने तीन बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है जो मुंबई इंडियंस से एक कम है और टीम 10 सत्र में इसका हिस्सा रही है और हर बार नाकआउट तक पहुंची है। श्रीनिवासन ने कहा कि जब डाटा को काफी अहमियत दी जाती है तब कैसे धोनी की सहजता और फैसलों ने टीम को सफलता दिलायी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed