{"_id":"5ff16f158ebc3e3eb07fbbf8","slug":"rain-washes-out-indias-practice-session-at-melbourne-cricket-ground-on-sunday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: मेलबर्न में बारिश बनी बाधा, आज टीम इंडिया नहीं कर पाई अभ्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: मेलबर्न में बारिश बनी बाधा, आज टीम इंडिया नहीं कर पाई अभ्यास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रहाणे और पुजारा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम बारिश के कारण मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर रविवार को अभ्यास नहीं कर पाई और खिलाड़ियों को जिम में जाकर समय बिताना पड़ा। तीसरा टेस्ट मैच सात जनवरी से सिडनी में शुरू होना है और भारतीय टीम मेलबर्न में उसकी तैयारी कर रही है। बीसीसीआई ने बयान में कहा, 'भारत का एमसीजी पर आज होने वाला अभ्यास सत्र बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।'
2 of 4
रेस्त्रां में मौजूद भारतीय क्रिकेटर्स
- फोटो : ट्विटर
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम सोमवार को सिडनी के लिए रवाना होंगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को कहा था कि उप कप्तान रोहित शर्मा सहित भारत के पांच टेस्ट खिलाड़ियों को पृथकवास पर रखा गया है और यह जांच की जा रही है कि उन्होंने जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन तो नहीं किया है।
3 of 4
ऋषभ पंत पर लगा कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाने का आरोप
- फोटो : ट्विटर
एक प्रशंसक ने ट्विटर पर वीडियो डाला था, जिसमें ये पांचों एक इनडोर रेस्त्रां में खाना खा रहे थे, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। बीसीसीआई ने पहले अपने स्तर पर जांच से इनकार किया, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बाद में कहा कि मामले की संयुक्त जांच की जा रही है। चार मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
स्मिथ-वेड
- फोटो : social media
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू वेड ने आज कहा कि उनकी टीम नहीं चाहती कि ब्रिस्बेन में होने वाला अंतिम टेस्ट मैच भी सिडनी में खेला जाए क्योंकि रिपोर्टों में कहा गया है कि भारत पृथकवास के कड़े नियमों के कारण गाबा में खेलने का इच्छुक नहीं है। रिपोर्टों के अनुसार भारतीय टीम क्वीन्सलैंड में पृथकवास के कड़े नियमों के कारण ब्रिस्बेन नहीं जाना चाहती है और इसके बजाय सिडनी में लगातार दो मैच खेलने के लिए तैयार है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।