{"_id":"5d6aa9de8ebc3e017d361eba","slug":"ravi-shastri-explains-why-jadeja-over-ashwin-better-control-on-flat-track-much-improved-batting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों रवि अश्विन किए जा रहे नजरअंदाज, इस वजह से मिल रही जडेजा को तरजीह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिर क्यों रवि अश्विन किए जा रहे नजरअंदाज, इस वजह से मिल रही जडेजा को तरजीह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रवि शास्त्री-अश्विन
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को बाहर बैठना पड़ा था। जिसको लेकर बड़ा ही बवाल मचा था। सुनिल गावस्कर ने टीम इंडिया के इस फैसले पर हैरानी जताई थी। जमैका के सबीना पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी उन्हें अंतिम 11 में मौका नहीं मिला, जिसके बाद ऐसी चर्चा चल गई है कि अश्विन का करियर अब ढलान की ओर बढ़ गया है। अश्विन को अंतिम 11 में जगह नहीं मिलने पर अब टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने चुप्पी तोड़ी है। आइए बाताते हैं रविचंद्रन अश्विन को लेकर उन्होंने क्या कहा है।
2 of 5
ravi shastri
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने शनिवार को कहा कि रविचंद्रन अश्विन जैसे चैंपियन गेंदबाज के आगे वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम 11 में रवींद्र जडेजा को तरजीह इसलिए दी गई, क्योंकि उनकी बल्लेबाजी में सुधार हुआ है और सपाट पिच पर गेंदबाजी में मामले में उनका नियंत्रण बेहतर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में अंतिम 11 में अश्विन की जगह जडेजा को चुने जाने पर सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज भी ‘आश्चर्यचकित’ हुए थे।
3 of 5
रवींद्र जडेजा
जडेजा ने हालांकि पहले टेस्ट में दवाब में अर्धशतक लगाने के बाद पहली पारी में दो विकेट झटक कर आलोचकों को जवाब दिया था। शास्त्री ने टूर्नामेंट के प्रसारक ‘सोनी’ के लिए इंग्लैंड के स्पिनर ग्रीम स्वान को दिए साक्षात्कार में कहा कि जडेजा को देखें तो उनका रिकॉर्ड शानदार है। आपको देखना होगा कि वह टीम में कितना सहयोग करता है। वह अब शायद दुनिया के सबसे अच्छे क्षेत्ररक्षकों में से हैं और उसने अपनी बल्लेबाजी में काफी सुधार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर अश्विन और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन ने उपमहाद्वीप के बाहर सपाट पिचों पर हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। शास्त्री ने तमिलनाडु के ऑफ स्पिनर की कमजोरी के बारे में बात करने की जगह स्पिनर के रूप में जडेजा की मजबूती के बारे में बात की। शास्त्री ने कहा कि अगर आप इन पिचों को (नॉर्थ साउंड और किंगस्टन) को देखेंगे तो मुझे नहीं लगता इस पिच (किंग्स्टन) स्पिनरों के लिए कुछ होगा। यहां आपको नियंत्रण की जरूरत होगी।
विज्ञापन
5 of 5
रविचंद्रन अश्विन
पहले टेस्ट में जडेजा के चुने जाने के बारे में शास्त्री ने कहा कि टेस्ट मैच के पहले सत्र में नमी वाली पिच पर जडेजा की गेंदबाजी क्षमता के कारण उनका चयन हुआ था। उन्होंने कहा कि पहले टेस्ट में जडेजा का चयन इसलिए किया था क्योंकि पिच में नमी थी। अगर हम पहले गेंदबाजी कर रहे होते तो वह बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल देते। ऐसे स्थिति में हम पहले सत्र में भी उनका इस्तेमाल कर सकते थे। शास्त्री ने कहा कि यही कारण है कि, हमने विश्व स्तरीय गेंदबाज अश्विन की जगह जडेजा के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया। अश्विन या कुलदीप यादव को बाहर रखना मुश्किल फैसला है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।