फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी के साथ पुलिसवाले ने की मारपीट, जानिए पूरा मामला

Mon, 21 May 2018 10:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
ravindra jadeja wife attacked by policeman in jamnagar
रविंद्र जडेजा

टीम इंडिया और चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गुजरात के जामनगर में जडेजा की पत्नी रीवा से पुलिसवाले ने मारपीट की। 

ravindra jadeja wife attacked by policeman in jamnagar
रविंद्र जडेजा और रीवा सोलंकी

खबर मिली है कि रीवा अपनी BMW कार से जा रही थीं। तभी उनकी कार की टक्कर सामने से आ रही पुलिसवाले की गाड़ी से हो गई। पुलिसवाला ने फिर रीवा के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

ravindra jadeja wife attacked by policeman in jamnagar
रविंद्र जड़ेजा और रीवा सोलंकी - फोटो : Youtube

झगड़ा बढ़ता देख आसपास खड़े लोगों ने बीच-बचाव किया और जडेजा की पत्नी रीवा को DSP ऑफिस भेजा। जडेजा की पत्नी रीवा से जिस पुलिसवाले ने मारपीट की, उसका नाम संजय बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ravindra jadeja wife attacked by policeman in jamnagar
रीवा सोलंकी और रविंद्र जडेजा

गुजरात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संजय अहीर नाम के आरोपी पुलिस कॉन्सटेबल के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जडेजा की पत्नी को हल्की चोट भी आई है। जामनगर के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेजुल ने कहा, 'मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिसवाले के खिलाफ विभागीय कार्रवाई में जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा।'



 

विज्ञापन
ravindra jadeja wife attacked by policeman in jamnagar
रविंद्र जडेजा - फोटो : il

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब रीवा सोलंकी गाड़ी चला रही थीं, तब उसमें जडेजा की मां और एक छोटा बच्चा भी था। बता दें कि रविंद्र जडेजा इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं, जहां वह चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले क्वालीफयर के लिए जडेजा टीम के साथ मुंबई रवाना हो चुके हैं। याद हो कि जडेजा और रीवा की शादी 17 अप्रैल 2016 को हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed