{"_id":"5f906f758ebc3e5fa477be2e","slug":"rcb-vs-kkr-ipl-2020-mohammed-siraj-becomes-first-bowler-to-bowl-two-maiden-overs-in-ipl-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RCB vs KKR : मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs KKR : मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद सिराज
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बुधवार को आईपीएल में इतिहास रच दिया। आईपीएल 2020 के 39वें मुकाबले में उन्होंने वो कर के दिखाया जो आईपीएल के इतिहास में अब तक नहीं हुआ था।
2 of 5
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : @IPL
जी हां, इस मुकाबले में विराट ने शहबाज अहमद की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर दांव लगाया। सिराज कप्तान विराट कोहली की उम्मीदों पर खड़े उतरे और उन्होंने चमत्कार कर दिया।
3 of 5
मोहम्मद सिराज
- फोटो : @IPL
मोहम्मद सिराज ने अपने पहले तीन ओवर में दो मेडन ओवर फेंके। वह एक मैच में दो मेडन फेंकने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर्स में 8 रन देकर 3 विकेट लिए। इस दौरान सिराज ने 2 मेडन ओवर भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोहम्मद सिराज
- फोटो : @IPL
सिराज ने दूसरे ओवर की तीसरी व चौथी गेंद पर विकेट पर क्रमशः राहुल त्रिपाठी (1) और नितीश राणा (0) को चलता किया। सिराज का यह ओवर मेडन था। सिराज ने कुल चार ओवर्स में दो मेडन के साथ 8 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
5 of 5
आरसीबी की जीत में चमके सिराज
- फोटो : social media
बता दें कि मोहम्मद सिराज (4 ओवर्स, दो मेडन, 8 रन और तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2020 के 39वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को आठ विकेट से हरा दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।