{"_id":"657dddd0ffeb9f0f9d0d55e3","slug":"reports-delhi-capitals-was-trying-to-trade-rohit-sharma-from-mumbai-indians-know-whole-matter-ipl-2024-2023-12-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Reports: रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस से ट्रेड करने की कोशिश में थी दिल्ली कैपिटल्स, इस वजह से उठाया था कदम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Reports: रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस से ट्रेड करने की कोशिश में थी दिल्ली कैपिटल्स, इस वजह से उठाया था कदम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 17 Dec 2023 08:16 AM IST
सार
जिस वक्त मुंबई फ्रेंचाइजी हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड करने की तैयारी में थी, उसी वक्त दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी रोहित को मुंबई से अपनी टीम में लेना चाहती थी। उन्होंने मुंबई फ्रेंचाइजी को अपनी इच्छा के बारे में बताया भी था।
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा और दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर गांगुली के साथ कोच रिकी पोंटिंग
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पिछले कुछ दिनों से रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या चर्चा में बने हुए हैं। शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के लिए नए कप्तान की घोषणा की थी। रोहित का बतौर एमआई कप्तान 10 साल का कार्यकाल 15 दिसंबर को समाप्त हो गया, जब फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को नया कप्तान नियुक्त किया। हालांकि, फ्रेंचाइजी के इस फैसले ने फैंस को काफी निराश किया। मुंबई इंडियंस के दुनिया भर में काफी फैंस हैं और उन्होंने अचानक लिए गए इस फैसले का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध किया।
हार्दिक को विश्व कप के बाद मुंबई ने ट्रेड के जरिये अपनी टीम में शामिल किया था। हार्दिक के ट्रेड की खबरें मीडिया में लीक हो गई थीं और बाद में इसकी पुष्टि हो गई। हालांकि, अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मुंबई हार्दिक के ट्रेड में लगा हुआ था तो एक और टीम थी जो रोहित को मुंबई से ट्रेड करने की तैयारी में थी।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस वक्त मुंबई फ्रेंचाइजी हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड करने की तैयारी में थी, उसी वक्त दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी रोहित को मुंबई से अपनी टीम में लेना चाहती थी। उन्होंने मुंबई फ्रेंचाइजी को अपनी इच्छा के बारे में बताया भी था। हालांकि, मुंबई ने उनके ऑफर को नहीं माना।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के नियमित कप्तान ऋषभ पंत हैं। हालांकि, कार दुर्घटना की वजह से वह आईपीएल 2023 में खेलते नहीं दिखे थे। आईपीएल 2024 में पंत की वापसी की संभावना है। हालांकि, वह कप्तानी करेंगे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ऐसा माना जा रहा है पिछली बार की तरह डेविड वॉर्नर ही टीम की कप्तानी कर सकते हैं। वहीं, पंत इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी करते दिखेंगे।
3 of 5
डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
वॉर्नर की कप्तानी पिछले सीजन कुछ खास नहीं रही थी। ऐसे में दिल्ली फ्रेंचाइजी एक बेहतर कप्तानी की तलाश में है। इसी कड़ी में उन्हें हार्दिक के ट्रेड की खबरें मिली थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली ने मुंबई को रोहित को ट्रेड करने का ऑफर दिया था। साथ ही मेंटर और कप्तान का रोल भी ऑफर किया था। हालांकि, मुंबई ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। मुंबई आमतौर पर खिलाड़ियों को ट्रेड नहीं करता है और उन्हें मजबूरी में कैमरन ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से ट्रेड करना पड़ा, ताकि हार्दिक के लिए जगह बन सके। ग्रीन को मुंबई ने 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित और हार्दिक
- फोटो : IPL
आईपीएल 2024 में रोहित हार्दिक की कप्तानी में खेलते दिखेंगे, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। 2015 में रोहित की ही कप्तानी में हार्दिक ने मुंबई इंडियंस और आईपीएल में डेब्यू किया था। आठ साल बाद हार्दिक मुंबई के कप्तान हैं, एक ऐसी फ्रेंचाइजी जिसका कप्तान रहते हुए रोहित ने पांच ट्रॉफियां जीतीं। 2013 को छोड़ दिया जाए, तो रोहित और हार्दिक हर बार चैंपियन बनने वाली टीम का हिस्सा रहे। 2022 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई ने हार्दिक को रिलीज कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL
गुजरात टाइटंस ने तब ड्राफ्ट के जरिये हार्दिक को अपनी टीम में शामिल किया था। हार्दिक की कप्तानी में जीटी ने आईपीएल 2022 का खिताब जीता था। वहीं, 2023 में टीम रनर अप रही थी। फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से उसे हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात के साथ अपने सफल कार्यकाल के बावजूद इस ऑलराउंडर ने टीम को छोड़ने का फैसला किया। अब शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, राशिद खान उपकप्तान होंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।