{"_id":"58710ef64f1c1b005215c763","slug":"rohit-sharma-targets-australia-series-for-comeback","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में वापसी करना चाहता है यह दिग्गज खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में वापसी करना चाहता है यह दिग्गज खिलाड़ी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Jan 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो गई। एनएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयनसमिति ने युवराज सिंह को एक बार फिर टीम शामिल करने की घोषणा की लेकिन चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे खिलाड़ियों के चेहरे पर शिकन नजर आने लगी है। लेकिन टीम इंडिया का एक धुरंधर फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में वापसी करना चाहता है।
Trending Videos
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में वापसी करना चाहता है यह दिग्गज खिलाड़ी
2 of 3
रोहित शर्मा
- फोटो : Getty
न्यूजीलैंड के खिलाफ चोटिल होकर टीम से बाहर होने वाले विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी में होने वाली चार मैचों की की घरेलू सीरीज में वापसी करने की इच्छा जताई है। फिट होने के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ वापसी न होने की अफवाहों का खंडन करते हुए रोहित ने कहा कि जांघ की सर्जरी होने के बाद पूरी तरफ फिट होने में उन्हें वक्त लगेगा। 29 वर्षीय रोहित ने ट्वीट कर कहा, आपका मेरी चिंता करने के लिए धन्यवाद मैं अभी पूरी तरह फिट नहीं हूं यदि सब कुछ सही रहा तो मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में वापसी करने का लक्ष्य बना रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में वापसी करना चाहता है यह दिग्गज खिलाड़ी
3 of 3
अर्द्धशतक लगाने के बाद अपना बल्ला हवा में उठाते रोहित शर्मा, भारत बनाम न्यूजीलैंड, 1 टेस्ट, कानपुर
रोहित को न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम वनडे के दौरान चोट लगी थी। रन पूरा करने की कोशिश में उनकी जांघ में खिंचाव आ गया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 23 फरवरी से शुरू हो रही है। इंग्लैंड के खिलाफ टीम चयन करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने रोहित के नाम का जिक्र भी नहीं किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X