फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: इन 5 खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा, जिसके दम पर RCB ने किया बड़ा उलटफेर

Fri, 18 May 2018 08:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
royal challengers bangalore vs sunrisers hyderabad ipl 2018 match 51 five heroes
rcb

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक मुकाबले में 14 रन से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए आईपीएल 2018 के 51वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी। आइये जानते हैं कि हैदराबाद पर बैंगलोर की इस रोमांचक जीत के 5 हीरो कौन रहेः-


 

एबी डीवीलीयर्स

royal challengers bangalore vs sunrisers hyderabad ipl 2018 match 51 five heroes
AB de Villiers

एबी डीविलियर्स ने इस मुकाबले में 39 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्कों की मदद से 69 रन की बेहतरीन पारी खेली। बेहतरीन पारी खेलने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। कप्तान विराट के आउट होने के बाद एबी डीविलियर्स और मोइन अली के आरसीबी की पारी को संभाला लेकिन 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्टार गेंदबाज राशिद खान ने एबी को शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराया। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी हुई।
 

मोइन अली

royal challengers bangalore vs sunrisers hyderabad ipl 2018 match 51 five heroes
मोइन अली

एबी डीविलियर्स के आउट होने के तुरंत बाद उसी ओवर (15) की चौथी गेंद पर राशिद ने मोइन अली को अपना शिकार बनाया। उन्होंने अली को विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी के हाथों कैच आउट कराया। मोइन ने 34 गेंदों पर 2 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 65 रन की आतिशी पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलिन डी ग्रांडहोम

royal challengers bangalore vs sunrisers hyderabad ipl 2018 match 51 five heroes
Colin de Grandhomme

कॉलिन डी ग्रांडहोम ने इस रोमांचक मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 गेंदों पर 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 40 रन की आतिशी पारी खेली लेकिन 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर कौल ने उन्हें राशिद खान के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। छठे विकेट के लिए कॉलिन और सरफराज के बीच 34 रन की साझेदारी हुई। 

विज्ञापन

सरफराज खान

royal challengers bangalore vs sunrisers hyderabad ipl 2018 match 51 five heroes
sarfaraz khan

सरफराज खान ने आज के इस मैच में 8 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 22 रन बनाए और टीम को एक बड़े स्कोर की ओर पहुंचाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed