{"_id":"68ad3c5f5c6e4d13180d562f","slug":"sachin-tendulkar-on-joe-root-still-going-strong-knew-in-2012-he-d-be-england-s-future-captain-2025-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sachin-Root: 'विकेट पढ़ने का अंदाज ही बताता था कि ये खिलाड़ी बड़ा बनेगा', जो रूट को लेकर सचिन ने तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sachin-Root: 'विकेट पढ़ने का अंदाज ही बताता था कि ये खिलाड़ी बड़ा बनेगा', जो रूट को लेकर सचिन ने तोड़ी चुप्पी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:17 AM IST
सार
रूट ने हाल ही में भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 13,500 का आंकड़ा पार किया और अब वे सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
रूट को लेकर सचिन का बयान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऐसा माना जा रहा है कि इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट आने वाले कुछ वर्षों में महान सचिन तेंदुलकर के टेस्ट रन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में सचिन 15,921 रनों के साथ शीर्ष पर हैं, वहीं 34 वर्षीय रूट के अब 13,543 रन हो गए हैं। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। रूट सचिन से फिलहाल 2378 रन पीछे हैं। रूट ने साल 2021 से 61 टेस्ट की 111 पारियों में 56.63 की औसत से 5720 रन बनाए हैं। अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा, तो अगले दो-तीन साल में वह सचिन को पीछे छोड़ देंगे।
2 of 6
जो रूट और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : Twitter
रूट का नाम दिग्गजों में दर्ज
रूट ने हाल ही में भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 13,500 का आंकड़ा पार किया और अब वे सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। रूट अब सचिन के बाद टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। क्रिकेट जगत में लगातार ये चर्चा हो रही है कि क्या रूट तेंदुलकर के इस लंबे समय से अटूट रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे? इसी कड़ी में अब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने चुप्पी तोड़ी है।
3 of 6
जो रूट और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : Twitter
सचिन ने तोड़ी चुप्पी
सचिन ने रेडिट आस्क मी एनिथिंग (Ask Me Anything) सेशन में फैंस के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, '13,000 टेस्ट रन का आंकड़ा पार करना एक शानदार उपलब्धि है और वह अभी भी मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। जब मैंने उन्हें पहली बार 2012 में नागपुर में उनके डेब्यू टेस्ट में देखा, तो मैंने अपने साथियों से कहा था कि वे इंग्लैंड के भविष्य के कप्तान को देख रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जो रूट
- फोटो : ANI
पहली नजर में पहचान
सचिन ने उस पल को भी याद किया जब उन्होंने रूट को पहली बार खेलते देखा था। उन्होंने बताया, 'जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया, वह थी उनकी विकेट को पढ़ने की क्षमता और स्ट्राइक रोटेट करने का अंदाज। मुझे उसी समय महसूस हो गया था कि यह खिलाड़ी आगे चलकर बड़ा नाम बनाएगा।'
विज्ञापन
5 of 6
जो रूट
- फोटो : PTI
आगे है असली चुनौती
सचिन ने रूट की उपलब्धियों की तारीफ की, लेकिन साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि असली चुनौती अभी बाकी है। रूट ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे उनके रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना जरूर है, लेकिन यह रास्ता आसान नहीं होगा। सचिन का कहना है कि इस मुकाम तक पहुंचना बेहद कठिन है और रूट की सबसे बड़ी परीक्षा अभी आगे आने वाली है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।