फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी ने कैसे पास किया कप्तान बनने का टेस्ट, सचिन तेंदुलकर ने किया खुलासा

Sat, 12 May 2018 03:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 12 May 2018 03:45 AM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar revealed how he identified MS Dhoni as a captain of team india
एमएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को भारत में क्रिकेट का भगवान माना जाता है। 45 साल के इस दिग्गज के पास क्रिकेट की अच्छी सोच और समझ थी। इसके साथ ही वह अपने समय के एक बेहतरीन खिलाड़ी थे, जिसे दुनिया आज भी स्वीकार करती है। इसी बीच तेंदुलकर ने इस बात का खुलासा किया है कि एमएस धोनी को कैसे टीम इंडिया का कप्तान चुना गया। अगले स्लाइड में जानिए धोनी के कप्तान बनने की कहानी और सचिन की जुबानीः-

Sachin Tendulkar revealed how he identified MS Dhoni as a captain of team india
सचिन तेंदुलकर

दरअसल, सचिन ने गौरव कपूर के चाट शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि एमएस धोनी भारत के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने अपने करियर के दौरान इतने सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम दर्ज किए। उन्होंने कहा कि धोनी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत को 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियन ट्रॉफी का खिताब दिलाया था। इस दौरान सचिन ने कहा कि धोनी का ऐसा प्रभाव है कि इंटरनेशनल मैच के दौरान टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली भी उनसे सलाह-मशविरा लेते हैं।

Sachin Tendulkar revealed how he identified MS Dhoni as a captain of team india
सचिन तेंदुलकर - फोटो : File

गौरव कपूर से बातचीत के दौरान सचिन ने कहा, 'मैं जब स्लिप में फील्डिंग करता था, तब मैं लगातार धोनी से फील्डिंग पोजिशन को लेकर बात किया करता था। मैं उन्हें सलाह देता था, जिसपर वह अपनी राय रखते थे। उसी समय मुझे समझ में आ गया था कि वह चीजों के अलग तरह से सोचते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Tendulkar revealed how he identified MS Dhoni as a captain of team india
महेंद्र सिंह धोनी

बता दें कि हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि, खेल के प्रति उनकी सोच और ईमानदारी ने उन्हें कप्तानी की सिलेक्शन मे मदद पहुंचाई। इसके अलावा धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे है और यही कारण है कि वह आईपीएल के पहले सीजन से लेकर 11वें सीजन तक वह एक ही फ्रैंचाइजी का हिस्सा रहे। हालांकि, 2 सीजन में सीएसके आईपीएल का हिस्सा नहीं रही। लेकिन 2 साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही सीएसके ने फिर धोनी पर पूरा भरोसा जताते हुए उनपर चेन्नई की कप्तानी सौंपी।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar revealed how he identified MS Dhoni as a captain of team india
एम एस धोनी - फोटो : BCCI

बता दें कि 36 साल के धोनी साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के बाद टीम इंडिया के टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। जिसके बाद विराट कोहली को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई। वहीं, जनवरी 2017 में धोनी ने वन-डे और टी-20 दोनों फार्मेंटों की कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed