{"_id":"5aeb2a7f4f1c1b23338b6689","slug":"sachin-tendulkar-visits-dharamshala-and-met-dalai-lama","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दलाई लामा से मिलने पहुंचे 'क्रिकेट के भगवान', धर्मशाला पहुंच किया यह अद्भुत काम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दलाई लामा से मिलने पहुंचे 'क्रिकेट के भगवान', धर्मशाला पहुंच किया यह अद्भुत काम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 03 May 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'क्रिकेट के भगवान' और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर इन दिनों अपनी धर्मशाला यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने तिब्बती धर्म गुरू दलाई लामा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। सचिन की यह मुलाकात उनके मैक्लॉयडगंज स्थित आवास पर हुई। इस दौरान उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी सचिन के साथ मौजूद थी। इसके बाद सचिन ने भारत के पहले डिजिटल क्रिकेट म्यूजियम की आधारशिला भी रखी।
दलाई लामा से मुलाकात करने से पहले सचिन तेंदुलकर धर्मशाला में मौजूद हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने स्टेडियम के अंदर एक क्रिकेट म्यूजियम की आधारशिला रखी और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लिए ऐतिहासिक दिन, मेरे दोस्त सचिन तेंडुलकर आपका शुक्रिया यहां आने के लिए।
Historic day for HPCA @himachalcricket Stadium & cricket lovers! Thankyou my dear friend @sachin_rt for laying the foundation stone of the cricket museum (interactive digital gallery - first of its kind in India 🇮🇳) and inauguration of Centre of Excellence today. pic.twitter.com/N3FZ3MpYVh
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) May 3, 2018
दलाई लामा से मुलाकात के बाद सचिन तेंदुलकर काफी खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरे दिल में दलाई लामा से मिलने की बहुत इच्छा थी इसलिए अब मौका मिला तो उनसे मिलने आया हूं। बस उनसे दुनिया में कैसे खुशियां फैलाई जाए, उस पर चर्चा हुई। बाद में दलाई लामा ने भी ट्वीट कर सचिन से मुलाकात की खुशी जाहिर की।
Former Captain of the Indian National Cricket Team Sachin Tendulkar and HHDL enjoy meeting each other at the latter’s residence in Dharamsala, India on May 3, 2018. (Photo by Tenzin Choejor) pic.twitter.com/zJgSAHywGt
— Dalai Lama (@DalaiLama) May 3, 2018