{"_id":"677e05e081ac665a650a64e9","slug":"sam-konstas-on-virat-kohli-my-family-loves-kohli-he-is-my-idol-says-konstas-after-kohli-fight-bgt-2024-2025-01-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Konstas-Kohli: 'मेरा परिवार कोहली को पसंद करता है, वह मेरे आदर्श हैं', भारतीयों से भिड़ने के बाद बोले कोंस्टास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Konstas-Kohli: 'मेरा परिवार कोहली को पसंद करता है, वह मेरे आदर्श हैं', भारतीयों से भिड़ने के बाद बोले कोंस्टास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 08 Jan 2025 10:29 AM IST
सार
कोंस्टास ने कोहली से भिड़ंत के बाद की कहानी बताई। उन्होंने कहा कि उन्होंने विराट से कहा कि वह उन्हें अपना आदर्श मानते हैं और उनके खिलाफ खेलना सम्मान की बात है।
विज्ञापन
1 of 6
कोंस्टास और कोहली की टक्कर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के दौरान भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ टक्कर के बाद उनके साथ हुई अपनी बातचीत का खुलासा किया है। कोंस्टास ने कोहली को अपना आदर्श बताया है और कहा कि वह बचपन से उन्हें देखते हुए बड़े हुए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि उनका पूरा परिवार कोहली से बेहद प्यार करता है।
2 of 6
कोहली और कोंस्टास की टक्कर
- फोटो : Twitter
दरअसल, बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान ओवर के बीच में 19 वर्षीय कोंस्टास और कोहली के बीच टक्कर हुई थी। इस मामले में कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा था। इस टेस्ट में कोंस्टास ने ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था और उन्होंने मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर रैंप शॉट समेत कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं। कोंस्टास इसके बाद सिडनी टेस्ट में बुमराह से भी भिड़े थे। हालांकि, अब उन्होंने कोहली को लेकर अपने मन की बात कही है।
3 of 6
बुमराह और कोंस्टास
- फोटो : Twitter
फॉक्स क्रिकेट ने कोड स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कोंस्टास ने कोहली से भिड़ंत के बाद की कहानी बताई। उन्होंने कहा कि उन्होंने विराट से कहा कि वह उन्हें अपना आदर्श मानते हैं और उनके खिलाफ खेलना सम्मान की बात है। कोंस्टास ने कहा, 'मैंने खेल के बाद थोड़ी सी बात की थी कि मैं उन्हें आदर्श मानता हूं। यह स्पष्ट रूप से मेरे लिए उनके खिलाफ खेलना एक बड़ा सम्मान है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सैम कोंस्टास
- फोटो : Twitter
कोंस्टास ने कहा, 'जब मैंने उन्हें बल्लेबाजी करते देखा था, तो मैं सोच रह था वाह! विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय दर्शकों के सामने एक अलग ही फीलिंग थी। फैंस उनका नाम चिल्ला रहे थे। यह कुछ ऐसा था जो कि अद्भुत था।' कोंस्टास ने कहा कि विराट जमीन से जुड़े इंसान हैं। कोंस्टास ने बताया कि विराट ने उन्हें श्रीलंका के अगले दौरे के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
5 of 6
सैम कोंस्टास
- फोटो : Twitter
कोंस्टास ने कहा, 'वह बेहद प्यारे इंसान हैं और मुझे शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अगर मैं श्रीलंका दौरे के लिए चुना जाता हूं तो उम्मीद है कि मैं वहां अच्छा करूंगा। मेरा पूरा परिवार विराट से प्यार करता है। मैं काफी कम उम्र से ही उन्हें अपना आदर्श मानता आया हूं और वह इस खेल के दिग्गज हैं।' कोंस्टास ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने चार पारियों में 28.25 की औसत और 81 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से से 113 रन बनाए। उन्होंने 60, 8, 23 और 22 रन की पारियां खेलीं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।