सब्सक्राइब करें
RCB Inning
17/0 (1.2 ov)
Phil Salt 10(5)*
Virat Kohli 7 (3)
Mumbai Indians elected to bowl

VIDEO: घर पर सोने की बंदूक रखते हैं अफरीदी, सिरहाने में सजाते हैं सचिन की खास निशानी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 30 Sep 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
Shahid afridi shows his home kept gold plated pistol, virat jersey and sachin's bat
शाहिद्द अफरीदी - फोटो : अमर उजाला

विस्फोटक बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी के लिए मशहूर पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी संन्यास ले चुके हैं लेकिन उनका क्रिकेट का लगाव अभी भी कम नहीं हुआ है। 44 साल के अफरीदी अब भी टी-20 लीग में खेलते दिख जाते हैं वहीं वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अफरीदी पाकिस्तान सहित दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हैं।

Trending Videos
Shahid afridi shows his home kept gold plated pistol, virat jersey and sachin's bat
शाहिद अफरीदी - फोटो : social media

हाल ही में अफरीदी ने अपने क्रिकेट फैंस के साथ अपने घर की वीडियो शेयर की थी और अंदर की कई सारी चीजें लोगों को बताई थी। कराची के फेज 8 में रहने वाले अफरीदी ने दो साल पहले समुद्र के किनारे अपना मकान बनवाया था। अपने इस आलीशान मकान में उन्होंने टेबल टेनिस से लेकर स्नूकर भी रखा हुआ है जहां वे अक्सर खेलते रहते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid afridi shows his home kept gold plated pistol, virat jersey and sachin's bat
शाहिद अफरीदी - फोटो : social media

बेसमेंट में अफरीदी ने क्रिकेट से जुड़ी कई सारी यादों को संजोकर रखा हुआ है जैसे श्रीलंकाई दिग्गज संगाकारा, विराट कोहली, शेन वार्न और डी विलिअर्स जैसे स्टार खिलाड़ियों की जर्सी। इसके अलावा उन्होंने अपनी यादगार पारियों के लिए मिली अलग-अलग ट्रॉफीयों को भी बेसमेंट में ही सजा रखा है।

Shahid afridi shows his home kept gold plated pistol, virat jersey and sachin's bat
शाहिद अफरीदी - फोटो : social media

इसके अलावा उन्होंने अपने घर के पीछे एक छोटा सा गार्डन और गेस्ट हाउस भी बना रखा है। अफरीदी ने घर के पहले फ्लोर पर अपनी बेहद खास चीजों को जगह दी हुई है। यहां अफरीदी ने पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष द्वारा दी गई सोने की पिस्टल भी रखी है।

विज्ञापन
Shahid afridi shows his home kept gold plated pistol, virat jersey and sachin's bat
शाहिद अफरीदी - फोटो : social media

वहीं अफरीदी ने सचिन से जुड़ी और अपने दिल के बेहद करीब बेशकीमती चीज को अपने पास में रखा हुआ है। अफरीदी ने याद करते हुए कहा कि सचिन का वो बल्ला जिसकी मदद से मैंने सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया था और जिसनें शाहिद अफरीदी को पहचान दिलाई वो बल्ला मेरे दिल के सबसे करीब है और मेरे लिए बहुत खास है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed