{"_id":"68afec992abc826c920e6585","slug":"shami-will-play-as-long-as-i-have-passion-india-pacer-opens-up-on-asia-cup-snub-shuts-down-retirement-talk-2025-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shami: 'जब तक जुनून है, खेलूंगा', एशिया कप से बाहर शमी का बेबाक अंदाज; रिटायरमेंट पर आलोचकों को सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shami: 'जब तक जुनून है, खेलूंगा', एशिया कप से बाहर शमी का बेबाक अंदाज; रिटायरमेंट पर आलोचकों को सुनाई खरी-खोटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:13 AM IST
सार
शमी ने साफ कर दिया कि वे आलोचना या अफवाहों से प्रभावित नहीं होते और संन्यास का फैसला वे खुद लेंगे, किसी दबाव में नहीं। फिटनेस और मेहनत के दम पर एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी पहनने का उनका इरादा पूरी तरह मजबूत दिखाई देता है।
विज्ञापन
1 of 8
शमी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इंग्लैंड दौरे और एशिया कप 2025 के लिए टीम में जगह नहीं मिली। चयनकर्ताओं ने उनकी फिटनेस को लेकर चिंता जताई थी और इसी वजह से उन्हें स्क्वॉड से बाहर रहना पड़ा। लंबे समय से चोट और रिहैब के बीच जूझ रहे शमी अब अपने करियर को लेकर साफ संदेश दिया है। शमी का दो टूक संदेश यह है कि वे तब तक खेलते रहेंगे, जब तक उनके अंदर क्रिकेट के लिए जुनून है। उन्होंने साफ कर दिया कि वे आलोचना या अफवाहों से प्रभावित नहीं होते और संन्यास का फैसला वे खुद लेंगे, किसी दबाव में नहीं। फिटनेस और मेहनत के दम पर एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी पहनने का उनका इरादा पूरी तरह मजबूत दिखाई देता है।
2 of 8
शमी
- फोटो : ANI
फिटनेस पर शमी का दो टूक बयान
एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में शमी ने स्पष्ट कहा कि उनका एक ही सिद्धांत है 'अगर वे पूरी तरह फिट होंगे, तो टीम के लिए खेलेंगे, और अगर फिट नहीं हैं तो आराम करेंगे।' उन्होंने यह भी कहा कि चयन उनकी फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए, न कि किसी और वजह से। उनके मुताबिक, टीम इंडिया का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है और इसके लिए वे लगातार मेहनत कर रहे हैं।
3 of 8
मोहम्मद शमी
- फोटो : ANI
आलोचना और सवालों पर प्रतिक्रिया
पिछले कुछ महीनों से शमी की फिटनेस को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। कई बार यह सवाल उठे कि क्या अब वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर पाएंगे। इस पर शमी ने कहा कि आलोचना या अटकलों से उन्हें फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने ट्रोल्स और आलोचकों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि खिलाड़ी मेहनत करता है, असफलता और सफलता दोनों उसका हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मोहम्मद शमी।
- फोटो : अमर उजाला
'एक कदम पीछे हट जाना चाहिए'
एशिया कप से पहले शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई भारत की पांच मैचों की सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। उनकी फिटनेस को लेकर खुद उनके मन में संदेह था और यही कारण बना कि हाल ही में वह इंग्लैंड दौरे की टीम से भी वे बाहर हो गए। शमी ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भी यही स्थिति थी। दौरे से पहले मुझे दिक्कत महसूस हो रही थी। मेरा मानना है कि अगर आप उस स्तर पर नहीं हैं जिसकी टीम को जरूरत है, तो आपको एक कदम पीछे हट जाना चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 8
रोहित और शमी
- फोटो : PTI
'योजनाओं में फिट हूं तो चुनिए, वरना...'
जब उनसे पूछा गया कि क्या एशिया कप टीम चयन से पहले बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने उनसे कोई बातचीत की थी, तो शमी ने कहा, 'मैंने न तो किसी पर आरोप लगाया है और न ही शिकायत की है कि चयनकर्ताओं को मुझसे बात करनी चाहिए थी या नहीं। मुझे इस बात की परवाह नहीं है। अगर मैं आपकी योजनाओं में फिट बैठता हूं तो टीम में चुनिए, नहीं तो मत चुनिए। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। आप अपना कर्तव्य निभाइए और देश के लिए जो बेहतर हो वह कीजिए। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर आप मुझे मौका देंगे, तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।