{"_id":"5becf372bdec22697c0a97e3","slug":"steve-waugh-does-not-believe-present-indian-team-is-best","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का 'विराट सेना' पर हमला, बोले- नहीं लगता यह टीम बेहतर है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का 'विराट सेना' पर हमला, बोले- नहीं लगता यह टीम बेहतर है
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ को भरोसा नहीं है कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली मौजूदा टीम इंडिया उससे बेहतर है, जिसके खिलाफ उन्होंने अपने समय में खेला था। स्टीव वॉ ने यहां रवि शास्त्री के नेतृत्व वाली भारतीय टीम का जिक्र किया। वॉ का बयान शास्त्री से संबंधित था, जिन्होंने हाल ही में कहा था कि पिछले 15 सालों में यह टीम इंडिया सर्वश्रेष्ठ है।
2 of 5
स्टीव वॉ
वॉ ने क्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में कहा, 'देखिए मुझे लगता है कि मैंने महान भारतीय टीमों के खिलाफ मैच खेला है। मुझे भरोसा नहीं है कि जिस टीम इंडिया के खिलाफ हम खेले थे, उससे मौजूदा टीम बेहतर है या नहीं। वॉ समझते हैं कि शास्त्री अपनी टीम को हौसला बढ़ाने के लिए ऐसे बयान देते हैं, लेकिन उनका मानना है कि बड़बोले बयानों को टाला जा सकता है।'
3 of 5
ravi shastri
पूर्व कंगारू कप्तान ने कहा, 'मुझे भरोसा नहीं, लेकिन लगता है कि ऐसे बयान नहीं देना चाहिए क्योंकि इससे टीम पर दबाव बढ़ता है। एक बार वह हारना शुरू करते हैं तो फिर काफी आलोचना झेलनी पड़ती है। यह अच्छा है कि रवि शास्त्री को अपनी टीम पर भरोसा है, लेकिन इस तरह के बयान उन्हें अपने तक रखने चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान स्टीव वॉ को भरोसा है कि आगामी सीरीज में उनकी टीम भारत के लिए मुश्किलें खड़ी करेगी। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराना मुश्किल है। हमारे पास विश्व स्तरीय गेंदबाजी आक्रमण है। हम विकेट निकाल सकते हैं। अगर हमारे बल्लेबाज पहली पारी में 350 का स्कोर बना देंगे तो फिर उन्हें मात देना मुश्किल होगा। मुझे भरोसा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत की कड़ी परीक्षा लेगी और यह रोमांचक सीरीज होगी।'
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
टीम इंडिया के बारे में बात करते हुए वॉ ने कहा कि इस टीम को जीत का विश्वास है। उन्होंने कहा, 'असल में टीम इंडिया संतुलित है और वह इस बार जीतने का मौका समझ रही है। इस दौरे के लिए वह काफी पहले से तैयारी कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह काफी नजदीकी सीरीज होगी।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।