{"_id":"5aebe3144f1c1b60098b8137","slug":"success-story-of-india-u-19-world-cup-hero-shubhman-gill","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसान के बेटे को लगी खूब फटकार, 100 रुपये की शर्त ने बना दिया IPL सुपरस्टार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
किसान के बेटे को लगी खूब फटकार, 100 रुपये की शर्त ने बना दिया IPL सुपरस्टार
Sun, 06 May 2018 11:55 AM IST
Presented by सुमित कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Presented by सुमित कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 May 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 11
शुभमन गिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'बस हो गया?'... 'कर लिया?'...'मार लिया छक्का?'- इन शब्दों का मतलब आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे 'यंग ब्लड' शुभमन गिल से बेहतर भला कौन समझता होगा। क्रिकेट में लगातार फ्लॉप होने वाले शुभमन गिल एक दिन इतना बड़ा सितारा बनेगा, इसका अंदाजा किसी को न था। खुद को एक काबिल और सफल इंसान न बना पाने की वजह से पिता की डांट और समाज के तानों ने कभी उनका पीछा नहीं छोड़ा।
2 of 11
Shubman Gill
आखिरकार शुभमन गिल की जिंदगी में वो दिन आ ही गया जब 18 साल के इस लड़के ने समाज की तीखी टिप्पणियों का जवाब अपने हुनर से दिया। 30 जनवरी 2018 को शुभमन गिल ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऐसी धमाकेदार पारी खेली कि आलोचकों के मुंह पर मानो ताले लग गए हों। अंडर-19 वर्ल्ड कप में गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ 94 गेंदों पर 102 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर न सिर्फ चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को मात दी, बल्कि क्रिकेट में अपने बेहतरीन सफर का आगाज भी किया। इस शानदार पारी के लिए गिल को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
3 of 11
shubhman gill
अंडर-19 वर्ल्ड कप में शुभमन गिल का जलवा ऐसा रहा कि लोग उनकी तुलना टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से करने लगे। शुभमन गिल का स्ट्रेट ड्राइव, कवर ड्राइव और पंच फैंस को विराट कोहली की याद दिलाने लगा। अपने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले लीग मैच में 63 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसके दम पर शॉ ब्रिगेड ने कंगारुओं को 100 रन से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
शुभमन गिल
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का अगला मुकाबला पपुआ गिनी से हुआ, जिसमें गिल ने 90 रन की नाबाद पारी खेली और टीम इंडिया को 10 विकेट से मैच जिताया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में 86 गेंदों पर 94 रन की पारी ने मानो रातों-रात शुभमन गिल को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। गिल 341 रन के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे और अंडर-19 वर्ल्ड कप में छह अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया।
विज्ञापन
5 of 11
Shubman Gill
अब हर कोई जानना चाहता था कि न्यूजीलैंड में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में धमाल मचा रहा यह खिलाड़ी आखिर है कौन? कैसे एक साधारण किसान का नौजवान बेटा इतनी बड़ी रन मशीन बन गया?
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।