सब्सक्राइब करें

AUSvsIND: 'रहाणे की तारीफ करने से दूर ही रहूंगा', आखिर गावस्कर ने ऐसा क्यों कहा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 26 Dec 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
Sunil Gavaskar says If I say ajinkya rahane captaincy is outstanding, I will be accused of backing a Mumbaikar: Gavaskar 
सुनील गावस्कर और अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर मैदान पर अजिंक्य रहाणे द्वारा खिलाड़ियों को क्षेत्ररक्षण में सजाने से काफी प्रभावित हैं। मगर उन्होंने कहा कि वह उनकी कप्तानी की प्रशंसा करने से दूर ही रहेंगे क्योंकि अभी यह जल्दबाजी ही होगी और वह नहीं चाहते कि उन पर मुंबई के साथी का समर्थन करने का आरोप लगे।

Trending Videos
Sunil Gavaskar says If I say ajinkya rahane captaincy is outstanding, I will be accused of backing a Mumbaikar: Gavaskar 
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media

नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे रहाणे ने अपने गेंदबाजी आक्रमण का बखूबी इस्तेमाल किया और भारत ने यहां दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन आस्ट्रेलिया को 72.3 ओवर में महज 195 रन पर समेट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Gavaskar says If I say ajinkya rahane captaincy is outstanding, I will be accused of backing a Mumbaikar: Gavaskar 
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media

रहाणे की कप्तानी पर टिप्पणी पूछने पर गावस्कर ने कहा, 'इतनी जल्दी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। अगर मैं कहूंगा कि उसकी कप्तानी शानदार है तो फिर से मुझ पर मुंबई के खिलाड़ी का समर्थन करने का आरोप लगेगा और इसी तरह की चीजें होंगी।'

Sunil Gavaskar says If I say ajinkya rahane captaincy is outstanding, I will be accused of backing a Mumbaikar: Gavaskar 
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media

उन्होंने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से कहा, 'इसलिए मैं इसमें नहीं पड़ना चाहता क्योंकि अभी तो यह शुरुआत ही है।' गावस्कर ने कहा, 'मैंने जो देखा है कि उसने पिछले दो टेस्ट में और वनडे मैच में जिस तरह से कप्तानी की थी, उसमें अच्छी समझ है कि क्षेत्ररक्षकों को कहां रखा जाना चाहिए।'

विज्ञापन
Sunil Gavaskar says If I say ajinkya rahane captaincy is outstanding, I will be accused of backing a Mumbaikar: Gavaskar 
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media

उन्होंने कहा, 'लेकिन यह कहने के साथ ही, गेंदबाजों का क्षेत्ररक्षण के हिसाब से गेंदबाजी करना भी अहम है। अगर गेंदबाज क्षेत्ररक्षण के हिसाब से गेंदबाजी करते हैं जैसा कि आज हुआ तो कप्तान बहुत अच्छा लगता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed