{"_id":"61937cf6a35934263161aa29","slug":"suresh-raina-lives-in-ghaziabad-luxary-house-price-is-18-crore-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुरैश रैना: गाजियाबाद में है पूर्व भारतीय क्रिकेटर का आलीशान बंगला, 18 करोड़ है कीमत, देखिए Photos","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सुरैश रैना: गाजियाबाद में है पूर्व भारतीय क्रिकेटर का आलीशान बंगला, 18 करोड़ है कीमत, देखिए Photos
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 16 Nov 2021 03:12 PM IST
सार
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना गाजियाबाद में अपने अलीशान बंगले में रहते हैं। उनकी घर की कीमत 18 करोड़ रुपये है। इसके अलावा दिल्ली और लखनऊ में भी उनके घर हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सुरेश रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया में उनकी लोकप्रियता बनी हुई है। रैना के चाहने वाले उन्हें आईपीएल में देखना पसंद करते हैं। हालांकि पिछले सीजन में उन्होंने अपने फैंस को निराश किया था। इसके बावजूद उनके फैंस को उम्मीद है कि अगले सीजन में रैना कमाल की बल्लेबाजी करेंगे और उनका खूब मनोरंजन करेंगे। रैना के अलावा उनकी पत्नी और बेटी भी सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय हैं। रैना अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में एक आलीशान बंगले के अंदर रहते हैं। यहां हम आपको इसी बंगले के बारे में बता रहे हैं।
Trending Videos
2 of 6
सुरेश रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
रैना का घर गाजियाबाद के राजनगर इलाके में है। खबरों के अनुसार उनके इस घर की कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये है। इस घर में रैना अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। इसके साथ ही लखनऊ और दिल्ली में भी रैना का घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
सुरेश रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
रैना के घर के पास काफी हरियाली और उनका घर चारों तरफ से पेड़ों से घिरा हुआ है। इसी वजह से उनके घर के आस पास का नजार काफी खूबसूरत है।
4 of 6
सुरेश रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
उनके घर के अंदर सफेद और भूरे रंग से सजावट की गई है। अधिकतर चीजों में वूडेन टेक्सचर दिया गया है। घर की एक दीवार में रैना के पूरे परिवार की फोटो लगी हुई है। इस फोटो में सभी लोग बहुत खुश नजर आ रहे हैं।
रैना के घर की बालकनी से भी काफी खूबसूरत नजारे दिखते हैं। उनके घर के आस-पास जो पेड़ हैं वो इस नजारे में चार चांद लगाते हैं। रैना के घर के पीछे कई खेत भी हैं, जिनकी हरियाली बेहद खूबसूरत है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।