{"_id":"69ad777beee207985b014a63","slug":"t20-world-cup-2026-closing-ceremony-photos-ind-vs-nz-final-match-ahmedabad-narendra-modi-stadium-performance-2026-03-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC Closing Ceremony: समापन समारोह में रिकी मार्टिन, सुखबीर और फाल्गुनी ने बांधा समां, संगीतमय हुआ अहमदाबाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC Closing Ceremony: समापन समारोह में रिकी मार्टिन, सुखबीर और फाल्गुनी ने बांधा समां, संगीतमय हुआ अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sun, 08 Mar 2026 06:50 PM IST
सार
T20 World Cup Closing Ceremony Photos: टी20 विश्व कप का समापन समारोह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस दौरान रिकी मार्टिन, सुखबीर और फालगुनी पाठक में अपने प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
1 of 3
टी20 विश्व कप 2026 समापन समारोह
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टी20 विश्व कप 2026 के समापन समारोह में रिकी मार्टिन, सुखबीर और फाल्गुनी पाठक ने समां बांधा और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों का मनोरंजन किया। समापन समारोह भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच से ठीक पहले आयोजित हुआ। इस दौरान अहमदाबाद में भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहे। यहां तक की आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी समारोह का आनंद लेते हुए नजर आए। जय शाह परिवार के साथ मैच का आनंद लेने पहुंचे।
2 of 3
फाल्गुनी पाठक
- फोटो : PTI
सुखबीर के गानों पर झूम उठे दर्शक
समापन समारोह में फाल्गुनी पाठक ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके बाद सुखबीर ने परफॉर्म किया। सुखबीर ने 'जब तारे गिन-गिन याद में तेरे' गाने की शुरुआत की तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शक खुशी से झूम उठे। सुखबीर के साथ-साथ ये गाना स्टेडियम में बैठे सभी दर्शकों ने गुनगुनाया जिससे अहमदाबाद में माहौल संगीतमय हो गया।
3 of 3
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल
- फोटो : Twitter
न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कीवियों ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। स्पिनर कोल मैककॉन्की की जगह जैकब डफी को जगह दी है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं। भारतीय प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं है। आइए देखते हैं समापन समारोह की तस्वीरें...
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।