फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 World Cup: भारत की मौजूदा टीम में 10 खिलाड़ी 30 से ज्यादा उम्र के, 2007 के चैंपियंस की औसत उम्र थी 23 साल

Thu, 30 May 2024 11:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 May 2024 11:14 AM IST
सार

एक चीज जो इस टी20 विश्व कप में देखने लायक है, वह है टीम इंडिया के खिलाड़ियों की उम्र। इस विश्व कप में अब तक की सबसे अनुभवी टीम इंडिया खेलने गई है।

विज्ञापन
T20 World Cup: India current team has 10 players 30+ years of age, average age of 2007 champions was 23 years
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : PTI
टी20 विश्व कप को शुरू होने में अब बस कुछ दिनों का वक्त बचा है। सभी टीमें इसकी तैयारी में जुटी हुई हैं। भारतीय टीम भी न्यूयॉर्क पहुंच चुकी है और ट्रेनिंग सेशन भी शुरू कर दिया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया 2007 के बाद पहली बार टी20 वश्व कप खिताब जीतने उतरी है। हिटमैन उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिसने 2007 में भारतीय टीम के साथ टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई थी। अब वह अपने खिलाड़ियों को दूसरी बार यह ट्रॉफी उठाने के लिए प्रेरित करेंगे। भारत ने 2013 के बाद से कोई आईसीसी ट्रॉफी भी नहीं जीती है। ऐसे में रोहित एंड कंपनी आईसीसी ट्रॉफी के 11 साल के सूखे को भी खत्म करने उतरेगी। पिछली बार टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। 
T20 World Cup: India current team has 10 players 30+ years of age, average age of 2007 champions was 23 years
2007 मेें चैंपियन बनी टीम इंडिया - फोटो : ICC
2007 और 2024 टी20 विश्व कप के टीम इंडिया की तुलना
एक चीज जो इस टी20 विश्व कप में देखने लायक है, वह है टीम इंडिया के खिलाड़ियों की उम्र। इस विश्व कप में अब तक की सबसे अनुभवी टीम इंडिया खेलने गई है। मौजूदा टीम इंडिया की औसत उम्र 30.3 साल की है। 15 खिलाड़ियों की इस टीम में 10 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी उम्र 30 या इससे ज्यादा की है। जब भारत ने पिछली बार यानी 2007 में यह ट्रॉफी जीती थी, तो उस वक्त एक नई टीम इंडिया पहुंची थी। उस टीम का कोई भी खिलाड़ी 30 से ज्यादा उम्र का नहीं था। 2007 में चैंपियन बनी टीम इंडिया की औसत उम्र 23 साल की थी। उस टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भारत के मौजूदा मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर थे। तब उनकी उम्र 29 साल की थी। 
T20 World Cup: India current team has 10 players 30+ years of age, average age of 2007 champions was 23 years
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम - फोटो : ANI
2007 में चैंपियन बनी टीम इंडिया की उम्र
2007 की चैंपियन टीम में 18 से 20 साल की उम्र के दो खिलाड़ी, 21 से 25 साल की उम्र के नौ खिलाड़ी, 26 से 29 साल की उम्र के चार खिलाड़ी थे। उस वक्त अगरकर के अलावा कप्तान रहे एमएस धोनी की उम्र 26 साल, युवराज की उम्र 25 साल, वीरेंद्र सहवाग की उम्र 28 साल, गौतम गंभीर की उम्र 25 साल, रोहित शर्मा की उम्र 20 साल, रॉबिन उथप्पा की उम्र 21 साल, दिनेश कार्तिक की उम्र 22 साल, यूसुफ पठान की उम्र 24 साल, इरफान पठान की उम्र 22 साल, हरभजन सिंह की उम्र 27 साल, पीयूष चावला की उम्र 18 साल, आरपी सिंह की उम्र 21 साल, श्रीसंत की उम्र 24 साल और जोगिंदर शर्मा की उम्र 23 साल की रही थी। तब धोनी के नेतृत्व में युवा जोश ने अपने ट्रॉफी तक के अभियान में पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका जैसी कुछ बड़ी टीमों को शिकस्त दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup: India current team has 10 players 30+ years of age, average age of 2007 champions was 23 years
भारतीय टीम - फोटो : Jasprit Bumrah instagram
2024 टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की उम्र
वहीं, इस साल विश्व कप खेलने गई टीम इंडिया में 20 साल से कम उम्र का कोई खिलाड़ी नहीं है। 21 से 25 साल की उम्र का सिर्फ एक खिलाड़ी है। वहीं, 26 से 30 की उम्र के आठ खिलाड़ी हैं। 31 से 35 साल की उम्र के चार खिलाड़ी और 36 से ऊपर का एक खिलाड़ी है। कप्तान रोहित खुद इस टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उनकी उम्र 37 साल की है। वहीं, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा 35-35 साल के हैं। सूर्यकुमार यादव और युजवेंद्र चहल की उम्र 33-33 साल की है। उपकप्तान हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज की उम्र 30-30 साल की है। कुलदीप यादव और संजू सैमसन 29-29 साल के हैं। वहीं, ऋषभ पंत 26 साल के, अर्शदीप सिंह 25 साल के और यशस्वी जायसवाल 22 साल के हैं। यह देखने वाली बात होगी कि क्या यह अनुभवी टीम इंडिया खिताब अपने नाम कर पाती है या नहीं।

विज्ञापन
T20 World Cup: India current team has 10 players 30+ years of age, average age of 2007 champions was 23 years
रोहित और विराट - फोटो : IPL/BCCI/ICC/PTI/CricketWorldCup
विराट और रोहित पर रहेंगी निगाहें
टी-20 विश्व कप में अनुभव और रनों के मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के कोई आसपास भी नहीं है। रोहित का यह नौवां और विराट का छठा टी-20 विश्व कप होगा। रोहित (39) और विराट (27) दोनों ने मिलकर टी-20 विश्व कप के 66 मैच खेले हैं। 2007 का विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य रोहित के नाम सभी नौ टी-20 विश्व कप खेलने का अनोखा रिकॉर्ड बनेगा। रोहित और विराट दोनों को वेस्टइंडीज में भी खेलने का अनुभव है। वहां की धीमी पिचें दोनों की बल्लेबाजी को रास आएंगी। खासतौर पर विराट की नजरें जमीं तो वह हर मैच में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 विश्व कप के बाद दोनों का इस विश्व कप में खेलना तय नहीं था, लेकिन चयनकर्ताओं ने दोनों के अनुभव को वरीयता देते हुए उन्हें एक बार फिर टीम में शामिल किया। ऐसे में ये दोनों भी जानते हैं कि उन पर बड़ी जिम्मेदारी है और दोनों इस मौके को दोनों हाथों से भुनाना चाहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed