फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urvashi Rautela Rishbah Pant: ऋषभ पंत के बाद उर्वशी रौतेला भी ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं, कहा- प्यार को फॉलो किया

Sun, 09 Oct 2022 01:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 09 Oct 2022 01:21 PM IST
सार

पिछले दो महीनों में दोनों को लेकर कई खबरें सामने आईं। कभी पंत पर उर्वशी तंज कसते हुए नजर आईं तो कभी ऋषभ उसका जवाब देते हुए देखे गए।

विज्ञापन
T20 World Cup Urvashi Rautela also reached Australia After Rishabh Pant said followed love
उर्वशी रौतेला - फोटो : urvashi rautela/instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर लेकर लगाव किसी से छुपा नहीं है। वह सोशल मीडिया पर अप्रत्यक्ष रूप से इसे जाहिर करती रहती हैं। कथित तौर पर उर्वशी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं। पिछले दो महीनों में दोनों को लेकर कई खबरें सामने आईं। कभी पंत पर उर्वशी तंज कसते हुए नजर आईं तो कभी ऋषभ उसका जवाब देते हुए देखे गए। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। पंत भी दल का हिस्सा हैं। अब उर्वशी भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं।
T20 World Cup Urvashi Rautela also reached Australia After Rishabh Pant said followed love
उर्वशी रौतेला - फोटो : urvashi rautela/instagram
दरअसल, उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर रविवार तड़के छह पोस्ट किए। इनमें से दो में वह फ्लाइट में नजर आईं। दो पोस्ट में उन्होंने शायरी के साथ तस्वीर शेयर की। वहीं, दो वीडियो भी उन्होंने शेयर किए। उर्वशी ने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया जा रही हैं।

T20 World Cup Urvashi Rautela also reached Australia After Rishabh Pant said followed love
उर्वशी रौतेला - फोटो : urvashi rautela/instagram
उर्वशी ने फ्लाइट की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि वह प्यार को फॉलो करते हुए ऑस्ट्रेलिया जा रही हैं। इससे फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि उर्वशी भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत के पीछे-पीछे वहां गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup Urvashi Rautela also reached Australia After Rishabh Pant said followed love
उर्वशी रौतेला - फोटो : urvashi rautela/instagram
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: शार्दुल को टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाने का मलाल, कहा- मेरे अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी

इसके अलावा उर्वशी ने एक पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ''कोई इतना बेदर्द कैसे बन जाए कि किसी की तड़प पर किसी को तरस ही ना आए..!!'' वहीं, दूसरे पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''आईना आज फिर रिश्वत लेता पकड़ा गया, दिल में दर्द था और चेहरा हंसता हुआ पकड़ा गया।''

विज्ञापन
T20 World Cup Urvashi Rautela also reached Australia After Rishabh Pant said followed love
उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी की इन दर्द भरी शायरियों को पढ़ने के बाद पंत के फैंस ने मजेदार कमेंट किए। किसी ने लिखा कि उन्हें पंत की याद आ रही है तो किसी ने लिखा कि ऋषभ को इतना अन्याय नहीं करना चाहिए। उन्हें उर्वशी से बात करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni: धोनी पर शाहीद अफरीदी का बड़ा बयान, कहा- उनकी कप्तानी में भारतीय टीम पाकिस्तान को कुछ नहीं समझती थी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed