{"_id":"698fe76c153d5318420d1c2a","slug":"team-india-arrived-in-colombo-ahead-of-the-india-pakistan-t20-world-cup-clash-see-video-2026-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: भारत का श्रीलंका पहुंचने पर भव्य स्वागत, ढोल की धुन पर थिरके अर्शदीप; हार्दिक के साथ दिखीं माहिका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: भारत का श्रीलंका पहुंचने पर भव्य स्वागत, ढोल की धुन पर थिरके अर्शदीप; हार्दिक के साथ दिखीं माहिका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 14 Feb 2026 08:39 AM IST
सार
IND vs PAK Colombo Match: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला जाना है। इस महामुकाबले के लिए भारतीय टीम कोलंबो पहुंच गई है। श्रीलंका पहुंचने पर गत चैंपियन टीम का भव्य स्वागत हुआ है।
विज्ञापन
1 of 4
अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम पाकिस्तान का सामना करने के लिए श्रीलंका पहुंच गई है। कोलंबो पहुंचने पर गत चैंपियन भारत का भव्य स्वागत हुआ। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला जाना है। एयरपोर्ट से बाहर आते समय टीम इंडिया का ढोल के साथ स्वागत किया गया और
टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह खुद को रोक नहीं सके और ढोल की धुन पर थिरकते नजर आए।
2 of 4
गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
भारत ने की है अच्छी शुरुआत
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में खिताब बचाने के इरादे से उतरी है। भारत ने ग्रुप ए में अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं और अब उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है। भारत ने अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर आठ चरण के लिए कदम बढ़ा लिए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करते ही भारतीय टीम अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।
3 of 4
हार्दिक और माहिका
- फोटो : PTI
बीसीसीआई के निर्देश के बावजूद माहिका को साथ ले गए हार्दिक
हाल ही में खबर आई थी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप के दौरान परिवार को साथ रखने की अनुमति नहीं दी है। लेकिन हार्दिक पांड्या के साथ कोलंबो में उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा नजर आईं। वीडियो में दिख रहा है कि हार्दिक माहिका का हाथ पकड़े एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। वहीं, टीम के अन्य साथी भी नजर आ रहे हैं।
VIDEO | Sri Lanka: Pacer Arshdeep Singh joins Sri Lankan dancers stationed to welcome the team in a traditional fashion. Team India arrived in Colombo ahead of the India–Pakistan T20 World Cup clash. Head coach Gautam Gambhir led the contingent out of the airport, while batter… pic.twitter.com/w8HxsReuF2
अभिषेक भी टीम के साथ पहुंचे
पेट की समस्या से जूझ रहे अभिषेक शर्मा भी भारतीय टीम के साथ कोलंबो पहुंचे हैं। अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे और उनका पाकिस्तान के खिलाफ खेलना भी मुश्किल मालूम पड़ रहा है। अभिषेक को लेकर फैसला हालांकि, शनिवार को ट्रेनिंग के बाद होने की उम्मीद है। इस बीच, अभिषेक के माता-पिता भी कोलंबो पहुंचे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।