{"_id":"5c332003bdec225697311f07","slug":"team-india-losses-three-golden-chance-to-achieve-against-australia-in-test-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत, फिर भी रह गईं ये तीन कमियां","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत, फिर भी रह गईं ये तीन कमियां
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 07 Jan 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
TEAM INDIA
Link Copied
टीम इंडिया ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को सिडनी में खेला गया चौथा व अंतिम टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। सिडनी टेस्ट में तीन दिन बारिश और खराब रोशनी की खलल के कारण नतीजा नहीं निकल सका।
Trending Videos
2 of 5
team india
टीम इंडिया 1947 से ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही है, लेकिन वह इससे पहले कभी टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हुई। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज जीतकर ऑस्ट्रेलिया में इतिहास पलट दिया। यह पहला मौका है जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट सीरीज जीती। हालांकि सिडनी टेस्ट बारिश में धुल जाने से टीम इंडिया और कप्तान कोहली को तीन घाटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
टीम इंडिया
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार 2-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की है। यह वैसे तो किसी भी एशियाई टीम की सबसे बड़ी जीत है लेकिन अगर बारिश ने खलल न डाली होती तो ये स्कोर 3-1 हो सकता था। अगर टीम इंडिया यह सीरीज 3-1 से अपने नाम करने मे कामयाब होती तो उसकी जीत का डंका कई सालों तक ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों के कानों में गूंजता।
4 of 5
virat kohli
एमएस धोनी ने 60 टेस्ट में से 27 जीते हैं। इस मामले में कप्तान कोहली धोनी से एक पायदान पीछे यानी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 46 टेस्ट में 26 में जीत हासिल की हैं। अगर कोहली सिडनी टेस्ट फतह करते तो उनका जश्न दोगुना होता। अब उन्हें धोनी की बराबरी करने के लिए 8 महीनों का इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि इस सीरीज के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप के बाद ही टेस्ट सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
5 of 5
team india
अगर टीम इंडिया फॉलोऑन देने के बाद ऑस्ट्रेलिया को सिडनी टेस्ट में हराती तो उसकी जीत इतिहास के पन्नों में शाही अक्षरों से दर्ज होती। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया साल 1986 में फॉलोऑन दिया था और वो टेस्ट भी टीम इंडिया जीत नहीं पाई थी। मैच ड्रॉ हो गया था और टीम इंडिया फॉलोऑन के बाद जीत से दूर रह गई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।