{"_id":"5f1aca69b8f7f25ad9602c74","slug":"this-ipl-will-be-most-watched-ever-says-kings-xi-punjab-coowner-ness-wadia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: IPL इतिहास का सबसे हिट सीजन होगा 2020, KXIP के सह मालिक नेस वाडिया को पूरा विश्वास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: IPL इतिहास का सबसे हिट सीजन होगा 2020, KXIP के सह मालिक नेस वाडिया को पूरा विश्वास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 24 Jul 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेस वाडिया के साथ प्रीति जिंटा भी किंग्स इलेवन पंजाब की सहमालकिन हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में होने वाला आईपीएल टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सत्र होगा, उन्होंने हालांकि आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों की रोज जांच कराने की पैरवी की।
2 of 5
नेस वाडिया
- फोटो : ट्विटर
वाडिया ने कहा, 'मैदान के भीतर और बाहर भी सुरक्षा को लेकर सख्त प्रोटोकॉल अपनाने होंगे ताकि आईपीएल सुरक्षित और सफल हो सके। मैं चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा कोरोना जांच रोज हो। मैं क्रिकेटर होता तो रोज जांच कराना चाहता, इसमें कोई हर्ज नहीं है।’
3 of 5
नेस वाडिया (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
आठ टीमों के आईपीएल में उस तरह जैविक सुरक्षा माहौल नहीं बनाया जा सकता जैसे इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट श्रृंखला में किया गया। वाडिया ने कहा, 'जैविक सुरक्षित माहौल के बारे में संजीदगी से विचार किया जाना चाहिए, लेकिन मैं नहीं जानता कि आठ टीमों के टूर्नामेंट में यह संभव है। हम बीसीसीआई से मानक संचालन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आईपीएल 2020
- फोटो : ट्विटर
वाडिया की माने तो, 'अमीरात में सबसे ज्यादा जांच दर रही है और उनके पास सारी तकनीक है। बीसीसीआई को पर्याप्त जांच सुनिश्चित कराने के लिए स्थानीय प्रशासन की मदद की जरूरत होगी।’ उन्होंने कहा, 'लॉजिस्टिक के हिसाब से सोचे तो हम यूएई में आईपीएल पहले भी करा चुके हैं। इस बार प्रोटोकॉल ज्यादा होंगे। उम्मीद है कि बीसीसीआई जरूरी कदम उठाएगा।’
विज्ञापन
5 of 5
यूएई क्रिकेट बोर्ड
- फोटो : ट्विटर
वाडिया ने कहा कि इस साल आईपीएल से होने वाले फायदों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, 'मुझे इसमें कोई हैरानी नहीं होगी अगर इस बार का आईपीएल सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टूर्नामेंट साबित हो। सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनिया भर में। प्रायोजकों के लिए काफी फायदा होंगे और मुझे यकीन है कि वे इसे उस नजरिए से देखेंगे।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।