{"_id":"68ecaca7321da324ac0efe58","slug":"vaibhav-suryavanshi-appointed-bihar-team-vice-captain-for-ranji-trophy-2025-2025-10-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम घोषित, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम घोषित, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:09 PM IST
सार
Vaibhav Suryavanshi Vice Captain : बिहार 15 अक्तूबर से मोइन-उल-हक स्टेडियम में प्लेट लीग सत्र के अपने पहले मैच में अरुणाचल प्रदेश से भिड़ेगा। टीम की घोषणा रविवार देर रात बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने की।
विज्ञापन
1 of 6
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बिहार ने बुधवार से शुरू हो रहे आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के पहले दो मैचों के लिए 14 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान नियुक्त किया है, जबकि सकीबुल गनी टीम के कप्तान होंगे।
2 of 6
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : @cricketcomau
बिहार 15 अक्तूबर से मोइन-उल-हक स्टेडियम में प्लेट लीग सत्र के अपने पहले मैच में अरुणाचल प्रदेश से भिड़ेगा। टीम की घोषणा रविवार देर रात बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने की। पिछले रणजी सत्र में एक भी जीत दर्ज न कर पाने के कारण बिहार प्लेट लीग में खिसक गया था।
3 of 6
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : PTI
सूर्यवंशी ने 2023-24 सत्र में 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। बाद में वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अनुबंध हासिल करने वाले सबसे कम उम्र (13) के खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI
सूर्यवंशी को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में चुना था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ केवल 35 गेंद पर शतक लगाकर पुरुष क्रिकेट में टी 20 में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र (14) का विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक भी था।
विज्ञापन
5 of 6
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI
सूर्यवंशी के बिहार के लिए पूरा सत्र खेलने की संभावना नहीं है, क्योंकि वह अगले साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनने की दौड़ में होंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।