{"_id":"5af676d84f1c1bd6408b4a4b","slug":"virat-kohli-fan-danielle-wyatt-says-sunriserd-hyderabad-will-be-the-champion-of-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली को प्रपोज कर चुकी इस हसीन क्रिकेटर की भविष्यवाणी, 'RCB नहीं यह टीम जीतेगी IPL 2018 का खिताब'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली को प्रपोज कर चुकी इस हसीन क्रिकेटर की भविष्यवाणी, 'RCB नहीं यह टीम जीतेगी IPL 2018 का खिताब'
Sat, 12 May 2018 10:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 12 May 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli and Danielle Wyatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज डेनियल व्याट ने आईपीएल सीजन-11 की विजेता टीम की भविष्यवाणी की है। आईपीएल में बेशक वह विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सपोर्ट कर रही हैं, लेकिन उनके मुताबिक कोई दूसरी टीम इस साल आईपीएल का खिताब जीतेगी।
2 of 5
danielle wyatt
बता दें कि यह महिला क्रिकेटर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की वजह से ही आरसीबी को सपोर्ट कर रही है। आए दिन इनकी ट्विटर वॉल कप्तान विराट कोहली की तारीफों से भरी रहती हैं। डेनियल विराट कोहली को दुनिया का सबसे शानदार क्रिकेटर मानती हैं।
3 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : ipl
हालांकि आरसीबी को सपोर्ट करने के बावजूद उनका कहना है कि आईपीएल का मौजूदा सीजन केन विलियमसन के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद जीतेगी। टिवटर पर किसी महिला फैन ने डेनियल से जब पूछा कि वह कौन सी टीम है जो आईपीएल 2018 का खिताब अपने नाम करेगी। इस पर डेनियल ने बेझिझक सनराइजर्स हैदराबाद का नाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेनियल याट और विराट कोहली
बता दें कि केन विलियमसन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है। हैदराबाद की टीम मौजूदा आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली इस सीजन की पहली टीम है। हैदराबाद ने अब तक खेले अपने 11 मुकाबलों में से नौ जीते हैं जबकि सिर्फ दो में उसे हार मिली है। 18 अंक के साथ यह टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है।
विज्ञापन
5 of 5
डेनिएल वायट
फैंस को बता दें कि डेनियल व्याट वही नाम है जिसने साल 2014 में टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को शादी का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद ट्विटर पर उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।