{"_id":"62a6071a76b8b9534530059d","slug":"virat-kohli-holidaying-with-anushka-sharma-and-vamika-in-maldives-check-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli Anushka Sharma: मालदीव में अनुष्का-वामिका संग छुट्टियां मना रहे विराट, तस्वीरें देख हो जाएंगे खुश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli Anushka Sharma: मालदीव में अनुष्का-वामिका संग छुट्टियां मना रहे विराट, तस्वीरें देख हो जाएंगे खुश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 12 Jun 2022 09:11 PM IST
सार
कोहली को इन छुट्टियों के बाद इंग्लैंड दौरे पर जाना है। उसके बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज जाएगी। ऐसे में लंबे दौरे से पहले कोहली के लिए ये छुट्टियां जरूरी थीं।
विज्ञापन
1 of 6
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : Virat Kohli/Anushka Sharma/Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। उन्हें रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के साथ आराम दिया गया है। कोहली मालदीव में पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका शर्मा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। कोहली को इन छुट्टियों के बाद इंग्लैंड दौरे पर जाना है। उसके बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज जाएगी। ऐसे में लंबे दौरे से पहले कोहली के लिए ये छुट्टियां जरूरी थीं।
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : Virat Kohli/Instagram
विराट पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। आईपीएल में भी उन्होंने कोई कमाल नहीं दिखाया था। नवंबर, 2019 के बाद से उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है। कोहली निश्चित रूप से इन छुट्टियों के बाद एक बड़ी खेलना चाहेंगे।
3 of 6
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Anushka Sharma/Instagram
हाल ही में एक बार फिर अनुष्का ने अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह तस्वीरें खुद अनुष्का शर्मा ने क्लिक की हैं। इंस्टा स्टोरी और पोस्ट के जरिए अनुष्का ने यह तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। अनुष्का तस्वीर में ऑरेंज कलर की मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Anushka Sharma/Instagram
तस्वीर साझा करते हुए अनुष्का ने मजेदार कैप्शन लिखा था। उन्होंने लिखा था, 'अपनी फोटो खुद से खींचने का रिजल्ट।' अनुष्का शर्मा ने खुद अपनी तस्वीरें साझा करते हुए हर तस्वीर के पीछे की कहानी भी बताई है। अनुष्का ने बताया है कि इन तस्वीरों को क्लिक करने के लिए उन्होंने कैमरे को 3 सेकेंड फ्रेम पर सेट किया।
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : Anushka Sharma/Instagram
अनुष्का ने एक और तस्वीर शेयर की थी। इसमें उनके साथ विराट नजर आ रहे हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में समुद्र किनारे की रेत दिखाई दे रही है। इस दौरान दोनों कैजुअल लुक दिखाई दे रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।