{"_id":"5d8f680d8ebc3e014d681415","slug":"virat-kohli-is-a-lot-like-sourav-ganguly-says-zaheer-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व दिग्गज गेंदबाज जहीर ने कहा, विराट-गांगुली की कप्तानी में काफी समानता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व दिग्गज गेंदबाज जहीर ने कहा, विराट-गांगुली की कप्तानी में काफी समानता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 28 Sep 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
sourav ganguly and virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा है कि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम के पास विश्व क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है। जहीर ने दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले कहा कि भारत में यह तेज गेंदबाज बनने का सही समय है। जहीर ने कहा कि उन्हें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा जैसे खिलाड़ियों को देखकर और ज्यादा खुशी मिलती है, क्योंकि यह लोग लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
Trending Videos
2 of 4
जहीर खान
जहीर उन खिलाड़ियों में से रहे हैं जो गांगुली, धोनी और कोहली (आईपीएल) की कप्तानी में खेल चुके हैं। जहीर का मानना है कि कोहली कप्तान के तौर पर काफी हद तक गांगुली से मिलते हैं। उन्होंने कहा कि गांगुली ने हमें विश्वास दिलाया था कि हम विदेशों में भी जीत सकते हैं और हमें आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया था। धोनी मुश्किल परिस्थतियों में शांत रहते थे, लेकिन उनकी मानसिकता आक्रामक थी। हमने उनकी कप्तानी में विश्व कप जीता, इसलिए उनकी कप्तानी में खेलना बेहद खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
zaheer khan
उन्होंने कहा कि विराट काफी हद तक गांगुली की तरह हैं, वह अपने फैसलों में काफी बोल्ड हैं और हमेशा टीम को प्रेरित करते रहते हैं। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी फॉर्म भी उनकी कप्तानी में दिखती है। मैं चाहता हूं कि वह एक दिन विश्व कप जीतें। भारत टेस्ट में इस समय नंबर एक टीम है और इसका काफी हद तक श्रेय टीम के कप्तान कोहली के टेस्ट क्रिकेट के प्रति प्यार और सम्मान को जाता है।
4 of 4
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
टीम इंडिया के तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह के बारे में जहीर ने कहा कि बुमराह का अलग एक्शन उनके काफी काम आया है। मुझे लगता है कि उन्हें सिर्फ अपनी फिटनेस पर काम करने की जरूरत है और बिना किसी अतिरिक्त दबाव के आगे बढ़ना होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X