सब्सक्राइब करें

कप्तान कोहली ने खोल दिया राज, चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को मात देने के लिए अपनाएंगे यह रणनीति

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
virat kohli says complete fast bowling attack is not right option
विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि अगर इंग्लैंड के खिलाफ मेहमान टीम को चौथा टेस्ट जीतना है तो उसे कड़ी मेहनत करना होगी। बता दें कि पांच मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट गंवाने के बाद भारतीय टीम ने ट्रेंटब्रिज में जोरदार वापसी की और 203 रन के विशाल अंतर से मुकाबला जीता। हालांकि, विराट कोहली का मानना है कि अगर टीम इंडिया को सीरीज में बराबरी करना है तो उसे अपने खेल के स्तर को उठाना होगा।

Trending Videos
virat kohli says complete fast bowling attack is not right option
विराट कोहली

चौथे टेस्ट की पूर्व संध्या पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा, अगर नॉटिंघम में कड़ी मेहनत दिखी तो अब चौथे टेस्ट में हमें अपनी मेहनत का स्तर बढ़ाना होगा क्योंकि इंग्लैंड दमदार वापसी करने की फिराक में होगी जो हम समझते हैं। हमें नॉटिंघम से भी बेहतर नतीजे रोस बाउल में देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli says complete fast bowling attack is not right option
Virat kohli

नॉटिंघम टेस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और मध्यम तेज गेंदबाज हार्दिक पांड्या सभी ने प्रभावी प्रदर्शन किया। हालांकि, कोहली ने कहा कि सिर्फ तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान पर उतरने का कोई रास्ता नहीं है। कप्तान का मानना है कि दूसरी पारी में पिच स्पिनर्स के लिए मददगार हो जाती है और ऐसे में सभी तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरना सही विकल्प नहीं होगा।

virat kohli says complete fast bowling attack is not right option
विराट कोहली

29 वर्षीय कोहली ने कहा, 'मुझे संदेह है कि सिर्फ तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरना सही विकल्प है। यह उत्सुक होने वाली बात है, लेकिन इसका कोई तुक नहीं बनता क्योंकि दूसरी पारी में स्पिनर्स को मदद मिलती है। पिच पर फुटमार्क बनते हैं और सतह कड़क हो जाती है। मुझे विकेट ऐसे ही दिखती है।'

विज्ञापन
virat kohli says complete fast bowling attack is not right option
मोईन अली

वहीं इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने चौथे टेस्ट के लिए ऑलराउंडर मोइन अली और सैम करन को शामिल किया है। इंग्लैंड की टीम सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी जबकि भारतीय टीम सीरीज 2-2 से बराबर करने के लक्ष्य के साथ मैदान संभालेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed