{"_id":"5aedde134f1c1b320a8b84a8","slug":"virat-kohli-set-to-miss-t20i-series-against-ireland","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली ने लिया बड़ा फैसला, इस टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली ने लिया बड़ा फैसला, इस टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे!
Sat, 05 May 2018 10:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 05 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Virat Kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग के बाद काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। वह जून में इंग्लैंड में सरे की तरफ से कुल 6 मैच खेलेंगे। इसमें चार दिवसीय तीन मैच जबकि तीन वन-डे मैच शामिल है।
2 of 5
विराट कोहली
इस वजह से कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट नहीं खेलेंगे क्योंकि वह काउंटी क्रिकेट खेलकर आगामी इंग्लैंड दौरे की तैयारी करेंगे। अब टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक यह खुलासा हुआ है कि कोहली आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी हिस्सा नहीं लेंगे।
3 of 5
team india
बता दें कि टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच 27 व 29 जून को दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 1 जुलाई से टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होगी। कोहली इसलिए आयरलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे क्योंकि सरे को यॉर्कशायर के खिलाफ 25 जून से मैच खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ANI
ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि टीम इंडिया जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अपनी दूसरे दर्जे की टीम उतार सकती है। टीम इंडिया के प्रमुख सदस्य राहुल द्रविड़ की कोचिंग में इंग्लैंड में जाकर इंडिया 'ए' का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
वैसे, यह भी जानकारी मिली है कि टीम इंडिया के प्रमुख सदस्य जो इंडिया 'ए' में शामिल हैं, वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी हिस्सा नहीं लेंगे। बता दें कि चयनकर्ता अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए 8 मई को टीम इंडिया की घोषणा करेंगे। यह देखना रोचक होगा कि किसे मौका मिलेगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।