{"_id":"681db14662ba2c343b018e4c","slug":"when-in-india-ipl-postpone-due-to-any-reason-security-threats-ipl-2025-postponed-for-indefinite-period-2025-05-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: कब-कब बीच में रोका गया आईपीएल? कभी आधे मैच तो कभी पूरी लीग बाहर हुई, इस बार पाकिस्तान की नापाक हरकत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: कब-कब बीच में रोका गया आईपीएल? कभी आधे मैच तो कभी पूरी लीग बाहर हुई, इस बार पाकिस्तान की नापाक हरकत
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 का सत्र बीच में ही एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। इससे पहले गुरुवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेले गए मैच को सुरक्षा कारणों से बीच में ही रद्द कर दिया गया था क्योंकि आसपास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी दी गई थी, जिससे शहर में ‘ब्लैकआउट’ कर दिया गया।
पंजाब की टीम तब 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना चुकी थी। तभी लाइटें चली गईं। हालांकि, तब इसका कारण फ्लडलाइट की खराबी बताया गया था। टीमों और दर्शकों को उनकी सुरक्षा के लिए स्टेडियम से बाहर निकाल दिया गया। तब पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह 28 गेंद पर 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि उनके सलामी जोड़ीदार प्रियांश आर्य ने 34 गेंद पर 70 रन बनाकर तेज गेंदबाज टी नटराजन की गेंद पर आउट हुए थे, जिसके तुरंत बाद खेल रोकना पड़ा। गुरुवार से ही आईपीएल के बाकी बचे मैचों के होने पर संशय था।
किसी आपातकालीन स्थिति में मैच आयोजित करना किसी भी बोर्ड के लिए मुश्किल होता है। ऐसे में फिलहाल मौजूदा स्थिति में पाकिस्तान की नापाक हरकत के बाद आईपीएल को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का फैसला बीसीसीआई के लिए जरूरी था, क्योंकि विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसा पहले भी हुआ है जब किसी न किसी वजह से भारत में किसी मैच को या भारतीय लीग को स्थगित करना पड़ा या फिर दूसरी जगह आयोजित करना पड़ा। आइए जानते हैं...
2 of 8
आईपीएल ट्रॉफी
- फोटो : ANI
आईपीएल 2009
2009 में लोकसभा चुनाव की वजह से लीग को दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था। लीग के सभी मैच दक्षिण अफ्रीका में ही आयोजित किए गए थे। तब पहली बार आईपीएल किसी दूसरे देश में आयोजित किया था। तब चुनाव और लीग की तारीखें न टकराएं, इस वजह से लीग दूसरे देश में आयोजित की गई। बीसीसीआई कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता था। फाइनल में डेक्कन चार्जर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर खिताब जीता था।
3 of 8
केकेआर
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2014
2014 में भी लोकसभा चुनाव होने थे। ऐसे में इस सीजन के मैचों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और भारत के बीच बांटा गया था। भारतीय चुनावों के साथ टकराव से बचने के लिए शुरुआती मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए थे। लीग के शुरुआती 20 मैच यूएई में खेले गए। दो मई को लीग की भारत में वापसी हुई और फिर टूर्नामेंट के बाकी मैच यहीं खेले गए। फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
ट्रेंट बोल्ट
- फोटो : ANI
आईपीएल 2020
आम चुनावों के बावजूद भारत में आईपीएल 2019 का सफलतापूर्वक आयोजन करने के एक साल बाद बीसीसीआई को कोविड-19 के कारण पूरा आईपीएल सीजन यूएई में आयोजित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। सभी प्रतिबंधों और प्रोटोकॉल के साथ बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को यूएई में आयोजित करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पांचवीं बार ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
5 of 8
धोनी
- फोटो : PTI
आईपीएल 2021
भारत 2021 में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक था और भारत में हर दिन कई मामले दर्ज किए गए। अलग-अलग टीमों में भी कोविड के मामले सामने आए। इस वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 30वें मैच से पहले टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था। बीसीसीआई ने आईपीएल को वापस यूएई में आयोजित किया और बाकी मैच वहीं आयोजित किए। चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में केकेआर को हराकर चार बार आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।