{"_id":"5eefa0d71165f464f37eec7e","slug":"with-michael-jordans-former-trainer-for-help-sreesanth-readies-for-redemption","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर रफ्तार पकड़ेगी कोच्चि एक्सप्रेस, विदेशी कर रहा टीम इंडिया में वापसी के लिए मदद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिर रफ्तार पकड़ेगी कोच्चि एक्सप्रेस, विदेशी कर रहा टीम इंडिया में वापसी के लिए मदद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
sreesanth
Link Copied
कोच्चि एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हुए तेज गेंदबाज एस श्रीसंत के लिए सात साल पहले इंडियन प्रीमियर लीग बुरा सपना बन गई थी। अब वह माइकल जॉर्डन के पूर्व ट्रेनर टिम ग्रॉवर से 'मेंटल कंडिशनिंग' का सबक सीखकर खेल में वापसी की तैयारियों में जुटे हैं।
Trending Videos
2 of 7
श्रीसंत
क्रिकेट में लंबे समय बाद वापसी के लिए श्रीसंत कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वह राष्ट्रीय बास्केटबॉल लीग (एनबीए) के मशहूर 'फिजिकल एवं माइंड ट्रेनिंग कोच' टिम ग्रॉवर से ऑनलाइन ‘मेंटल कंडिशनिंग’ की क्लास लेने के लिए तड़के पांच बजे उठ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
sreesanth
माइकल जॉर्डन और कोबे ब्रायंट भी उनसे ट्रेनिंग ले चुके हैं। श्रीसंत ने कहा, 'ग्रॉवर एनबीए में बड़े नामों में से एक हैं। मैं हफ्ते में तीन दिन सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक ऑनलाइन सत्र में हिस्सा लेता हूं। इसके बाद मैं अर्नाकुलम में इंडोर नेट में दोपहर डेढ़ बजे से शाम छह बजे तक ट्रेनिंग करता हूं जहां केरल अंडर-23 और रणजी ट्रोफी के काफी खिलाड़ी जैसे सचिन बेबी होते हैं।'
4 of 7
SREESANTH IPL
आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में कथित रूप से शामिल होने के लिए सात साल का निलंबन झेल चुके भारत के प्रतिभाशाली स्विंग गेंदबाजों में से एक श्रीसंत अब फिर से केरल के लिए सफेद रंग की ड्रेस पहनने के लिए तैयारी में जुटे हैं लेकिन यह तो उनके लक्ष्य का महज एक हिस्सा है। क्या वह 2021 आईपीएल नीलामी में अपना नाम रखेंगे? तो उन्होंने कहा, 'अगर मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं तो मैं निश्चित रूप से ऐसा करूंगा और मुझे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।'
विज्ञापन
5 of 7
S Sreesanth
इस साल रणजी ट्राफी में केरल के लिए खेलने को तैयार श्रीसंत ने कहा, 'कुछ टीमों की दिलचस्पी होगी और मैंने हमेशा खुद से कहा है कि मैं फिर से आईपीएल में खेलूंगा। वहीं से मुझे बाहर किया गया और मैं सुनिश्चित करूंगा कि मैं फिर से उसी मंच पर वापसी करूं और मैच जीतूं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।