{"_id":"58b2d1474f1c1bc0568309ea","slug":"yorkshire-club-cricketer-alex-tait-suffered-horrific-facial-injuries-after-being-struck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के क्रिकेटर के सिर पर लगी गंभीर चोट, टूटीं 15 हड्डियां","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के क्रिकेटर के सिर पर लगी गंभीर चोट, टूटीं 15 हड्डियां
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Feb 2017 09:47 PM IST
एलेक्स टेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के मैदान पर आमतौर पर खिलाड़ियों को गंभीर चोट नहीं लगती है। लेकिन कई बार मैदान पर ऐसे हादसे भी हो जाते हैं जिसमें चोटिल होने वाले खिलाड़ी की जान पर बन आती है। क्रिकेट के मैदान पर ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला हादसा इंग्लैंड के यॉर्कशायर में हुआ।
इंग्लैंड के क्रिकेटर के सिर पर लगी गंभीर चोट, टूटीं 15 हड्डियां
एलेक्स टेट
यॉर्कशायर में क्लब क्रिकेट खेलने वाले एलेक्स टेट नाम के सिर पर इतनी गंभीर चोट लगी कि उनके चेहरे की 15 हड्डियां टूट गईं। इसके बाद उनका चेहरा बुरी तरह सूज गया। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके कान से लेकर कान तक कई ऑपरेशन करने पड़ेंगे। हो सकता है कि उनके आंखों की रोशनी भी चली जाए। हालांकि डॉक्टरों ने उनका 6 घंटे 30 मिनट लंबा ऑपरेशन कर उनकी टूटी हड्डियों को जोड़ने में सफलता हासिल की।
इंग्लैंड के क्रिकेटर के सिर पर लगी गंभीर चोट, टूटीं 15 हड्डियां
एलेक्स टेट
यह घटना 13 फऱवरी को हुई थी। अभ्यास के दौरान एक बल्लेबाज ने इतना करारा शॉट मारा कि गेंद सीधे उनके चेहरे पर दोनों आंखों के बीच लगी थी। इसमें उनकी खोपड़ी, नाक, आंख, चीक बोन की हड्डियों का कचूमर निकल गया। डॉक्टरों ने इसके बाद उनका इलाज शुरु किया और बताया कि एक कान से लेकर दूसरे कान के बीच उनके कई ऑपरेशन करने होंगे। यह सब पहले ऑपरेशन की सफलता पर निर्भर करेगा। इस दौरान उनके चेहरे पर कई स्टील प्लेट भी लगाई गई।
विज्ञापन
इंग्लैंड के क्रिकेटर के सिर पर लगी गंभीर चोट, टूटीं 15 हड्डियां
एलेक्स टेट
31 वर्षीय टेट विवाहित हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटा है। उनकी पत्नी गर्भवती हैं और चार महीने बाद अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में एलेक्स चोटिल हो गए। अगले कई महीने तक वह अब काम भी नहीं कर पाएंगे। उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके एक मित्र ने उनकी मदद करने के लिए सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखी। तब से लेकर अब तक उन्हें 10 हजार पाउंड से ज्यादा की मदद मिल चुकी है। इंग्लैंड के नवनियुक्त टेस्ट कप्तान जो रूट और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविल लॉयड भी शामिल हैं। 4500 पाउंड की सहायता राशि उन्हें 24 घंटे के अंदर ही मिल गई है।
इंग्लैंड के क्रिकेटर के सिर पर लगी गंभीर चोट, टूटीं 15 हड्डियां
एलेक्स टेट
उनकी सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई उन्हें देखकर हर कोई घबरा गया। उनके सिर में लगे टांके इस तरह दिख रहे हैं जिस तरह बोरे पर सिलाई की जाती है। देखते ही देखते उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। अपनी चोट के बारे में टेट ने कहा कि चोट के कारण मेरी आंखों की रोशनी कुछ कम हुई है। पता नहीं आगे क्या होगा। लेकिन जिस तरह क्रिकेट फेटर्निटी, परिवार और दोस्तों से जो सहयोग मिला है उससे उन्हें बल मिला है। हालांकि इस दुर्घटना के बाद टैट ने कहा, वह क्रिकेट और फुटबॉल दोनों से संन्यास ले लेंगे।