बंगलूरू में ऐतिहासिक दिन: चिन्नास्वामी में RCB का कीर्तिमान; लगा दिया खास शतक; ग्रीन जर्सी में क्यों उतरी टीम?
आरसीबी आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान चिन्नास्वामी में 100वां मैच खेल रही है। ऐसा करके आरसीबी की टीम आईपीएल इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली टीम बन गई। इस खास मौके को और यादगार बनाने के लिए टीम ग्रीन जर्सी में उतरी है और जीत के साथ इस ऐतिहासिक दिन को सेलिब्रेट करना चाहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल का पहला मुकाबला भी इसी मैदान पर 18 अप्रैल 2008 को खेला गया था, जहां आरसीबी का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ था। उस मैच में ब्रेंडन मैकुलम ने 158* रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसमें 10 चौके और 13 छक्के शामिल थे। उनकी उस पारी की बदौलत केकेआर ने 222 रन बनाए और आरसीबी को 140 रन से हराया। आरसीबी की टीम, जिसमें राहुल द्रविड़, जैक कैलिस और युवा विराट कोहली शामिल थे, सिर्फ 82 रन पर सिमट गई थी। यह आज भी इस मैदान पर आरसीबी का सबसे कम स्कोर है।
Innumerable magical moments 🤩
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026
Memories that will always stay with us 🙌
Which one is your fondest memory?
RELIVE the first-ever #TATAIPL contest played #OnThisDay in 2008 ▶️ https://t.co/e5rTVQSX8s#KhelBindaas pic.twitter.com/9DrQkZCWJc
आरसीबी ने इस मैदान पर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए हैं। 2013 में क्रिस गेल ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ नाबाद 175 रन की पारी खेली थी, जो टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। उस मैच में आरसीबी ने 263 रन बनाए थे, जो लंबे समय तक आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर रहा। अब तक चिन्नास्वामी में आरसीबी का रिकॉर्ड भी संतुलित रहा है। इस मैदान पर टीम ने 48 मैच जीते हैं और 46 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई रहा है।
होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में आरसीबी अब अन्य टीमों से आगे निकल गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डन्स में 98 मैच खेले हैं, जबकि मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में 95 मुकाबले खेले हैं। इस तरह आरसीबी का यह रिकॉर्ड आईपीएल इतिहास में एक नई मिसाल बन गया है।
🚨 TOSS 🚨@DelhiCapitals have won the toss and will bowl first against @RCBTweets
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026
Updates ▶️ https://t.co/vfJ6SccA9T#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvDC pic.twitter.com/u4tYnk5mUA
इस खास मौके पर आरसीबी अपनी पारंपरिक रेड जर्सी के बजाय ग्रीन जर्सी में मैदान पर उतरी है। यह उनकी 'ग्रीन इनिशिएटिव' का हिस्सा है, जिसके जरिए टीम पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। इस सीजन आरसीबी का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। टीम ने पांच मैचों में चार जीत हासिल कर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया हुआ है। ऐसे में टीम इस ऐतिहासिक मैच को जीत के साथ और यादगार बनाना चाहेगी।

कमेंट
कमेंट X