{"_id":"591868784f1c1b1d68853daa","slug":"24-sikh-arrested-for-protest-in-haridwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: हरकी पौड़ी पर सिक्खों ने लगाए हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे, जमकर हुआ बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS: हरकी पौड़ी पर सिक्खों ने लगाए हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे, जमकर हुआ बवाल
Mon, 15 May 2017 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 15 May 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी निर्माण की मांग को लेकर सिख समाज के कई लोग हरकी पैड़ी के नाईसोता घाट पहुंचे और अरदास की। विवादित स्थल पर समाज के लोगों के पहुंचने पर पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी कर दी।
2 of 5
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार किया। जबकि अन्य 24 सिखों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां से देर शाम छोड़ा दिया गया। हरिद्वार में गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के निर्माण की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। सिख समाज के लोग प्रेमनगर आश्रम के समीप गंगनहर के किनारे धरने पर बैठे हुए हैं।
3 of 5
रविवार को समाज के लोगों ने देशभर के गुरुद्वारों के साथ ही हरकी पैड़ी पर भी अरदास करने की घोषणा की थी। पुलिस को चकमा देकर समाज के करीब 25 लोग हरकी पैड़ी के नाईसोता घाट स्थित विवादित स्थल पर पहुंच गए। वहां पुलिस फोर्स तैनात थी, लेकिन सिखों के जत्थे ने घाट पर अरदास करना शुरू कर दी। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अरदास कर रहे जत्थे को तुरंत हिरासत में लेकर मेला नियंत्रण भवन ले जाने लगे। इसी दौरान एक सिख ने पुलिस वैन के दरवाजे पर खड़े होकर पुलिस की कार्रवाई को अंग्रेजी हुकूमत से भी बुरा करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उन्होंने कहा कि उनके गुरुद्वारे तोड़े जा रहे हैं, ऐसा अंग्रेजों ने भी नहीं किया था। इसके बाद उसने हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी की। एसआई विपिन कुमार की ओर से देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में जोगा सिंह पुत्र अपार सिंह निवासी गांव इब्राहिमपुर पथरी हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। शांतिभंग में चालान कर अन्य सिखों को शाम तक पुलिस लाइन में बैठाए रखा।
विज्ञापन
5 of 5
बता दें कि गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी को लेकर कई साल से विवाद चल रहा है। इससे पहले भी पंजाब के सिख हरकी पैड़ी कूच के लिए आते रहे हैं, लेकिन उनको रास्ते में ही रोक दिया जाता था। पहली बार हुआ कि सिखों का जत्था विवादित स्थल पहुंचा। यही नहीं वे अरदास करने पर भी गंगा घाट पर बैठ गए थे। इससे साफ पता चलता है कि स्थानीय अभिसूचना तंत्र पूरी तरह से फेल रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।