{"_id":"323dd6e86ebf7a4d17a5bad8d093de1f","slug":"abvp-student-protest-against-fee-increasing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने फीस बढ़ने का किया विरोध तो पड़ी लाठियां, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने फीस बढ़ने का किया विरोध तो पड़ी लाठियां, तस्वीरें
Wed, 24 Feb 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
छात्रों ने फीस बढ़ने का किया विरोध तो पड़ी लाठियां, तस्वीरें
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में इंजीनियरिंग और मेडिकल का शुल्क बढ़ाने के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सचिवालय कूच किया।
छात्रों ने फीस बढ़ने का किया विरोध तो पड़ी लाठियां, तस्वीरें
2 of 6
भारी संख्या में समर्थक सचिवालय पहुंचे, जहां पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दौरान बेरिकेडिंग के ऊपर से घुसने की कोशिश करने वाले कुछ कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां फटकारी।
छात्रों ने फीस बढ़ने का किया विरोध तो पड़ी लाठियां, तस्वीरें
3 of 6
मंगलवार सुबह एबीवीपी के कार्यकर्ता भारी संख्या में भाजपा महानगर कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से हल्ला बोल रैली के रूप में सचिवालय की ओर बढ़े। सचिवालय से करीब 100 मीटर पहले ही पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाई थी। यहां सभी को रोक दिया गया। इस मौके पर प्रांत संगठन प्रभारी बृजेश बनकोटि ने कहा कि पहाड़ों के प्रति उपेक्षा के भाव से पलायन बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने फीस बढ़ने का किया विरोध तो पड़ी लाठियां, तस्वीरें
4 of 6
प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत श्रीवास्तव ने कहा कि पहाड़ों पर आज तक सरकार रोजगार के मौके उपलब्ध नहीं करा पाई। रैली संयोजक आशीष बहुगुणा और सहसंयोजक प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश की जनता बच्चों की शिक्षा के लिए कृषि आधारित अपनी आजीविका से धन जुटाती है।
विज्ञापन
छात्रों ने फीस बढ़ने का किया विरोध तो पड़ी लाठियां, तस्वीरें
5 of 6
इतनी कम कमाई वाले लोगों के बच्चे बढ़ी हुई फीस की वजह से डॉक्टर या इंजीनियर नहीं बन पाएंगे। इस बीच कुछ कार्यकर्ता गुस्सा गए और बेरिकेडिंग पार करने लगे। एक कार्यकर्ता ने पुलिस का डंडा छीन लिया। व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां फटकारी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।