फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बद्रीनाथ हाईवे पर कोहरा बना काल, पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम

Wed, 12 Dec 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Updated Wed, 12 Dec 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
accident in badrinath highway father and son killed
accident - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछेलीखाल के समीप कार के खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों  लोग देहरादून से कर्णप्रयाग जा रहे थे। पुलिस दुर्घटना का कारण घना कोहरा मान रही है। 

 
accident in badrinath highway father and son killed
accident

मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे बछेलीखाल के समीप कार गिरने की सूचना मिलने पर देवप्रयाग और बछेलीखाल से पुलिस बल और आपदा टीम राहत उपकरणों के साथ घटना स्थल पर पहुंची। घन कोहरे की वजह से पुलिस को खाई में उतरने में मशक्कत करनी पड़ी।

accident in badrinath highway father and son killed
accident

लगभग 600 फीट नीचे खाई में पुलिस को कार बुरी तरह से पिचकी हालत में मिली। कार के पास ही पुलिस ने दो शव बरामद किए। मृतकों की शिनाख्त कर्णप्रयाग निवासी प्यारे लाल (65) पुत्र रैत सिंह और उनके पुत्र हरीश लाल (38) के रुप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
accident in badrinath highway father and son killed
accident
काफी कोशिशों के बाद पुलिस ने शवों को सड़क पर पहुंचाया। देवप्रयाग में पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। बताया जाता है कि हरीशलाल चमोली जिले के पोखरी ब्लाक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
accident in badrinath highway father and son killed
dead body - फोटो : file photo

थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि सुबह के वक्त बछेलीखाल क्षेत्र में घना कोहरा था। कोहरे की वजह से वाहन चालक सड़क का सही आकलन न कर पाया हो, जिससे यह दुर्घटना हो सकती है। उनको स्वयं घटनास्थल तक पहुंचने के लिए वाहनों की हेड लाइट जलानी पड़ी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed