{"_id":"5c59d079bdec2211ac1aec6b","slug":"actress-amrita-singh-sara-ali-khan-may-stuck-in-new-problem-for-mama-property","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मामा की करोड़ों की प्रॉपर्टी को लेकर एक्ट्रेस अमृता सिंह की बढ़ेगी टेंशन, अब मौसी ने उठाया ये कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मामा की करोड़ों की प्रॉपर्टी को लेकर एक्ट्रेस अमृता सिंह की बढ़ेगी टेंशन, अब मौसी ने उठाया ये कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
sara alii khan with amrita singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी को लेकर अब अभिनेत्री सारा अली खान की मां अमृता सिंह नई परेशानी में फंस सकती हैं। क्लेमेंटटाउन में बिम्बट हाउस के विवाद में एक पक्ष ताहिरा बिम्बट ने न्यायालय में मुकदमा खारिज करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है।
2 of 6
अमृता सिंह के मामा मधुसूधन और उनकी बहन ताहिरा
उनके अधिवक्ता मनोज शैली की ओर से दाखिल इस प्रार्थनापत्र पर अभी सिविल कोर्ट सीनियर डिवीजन ने कोई निर्णय नहीं दिया है। हालांकि, अधिवक्ता और ताहिरा ने उम्मीद जताई है कि मुकदमा खारिज होने का पर्याप्त आधार है।
3 of 6
अमृता सिंह/ मधुसूधन
बता दें कि फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह के ननिहाल की एक संपत्ति क्लेमेंटटाउन सुभाष रोड पर स्थित है। इस संपत्ति पर उनके मामा मधुसूदन बिम्बट काबिज थे। इस संपत्ति पर अमृता सिंह और उनकी मौसी ताहिरा बिम्बट ने अपना हक जताते हुए सिविल कोर्ट और जिलाधिकारी न्यायालय में दायर किया था। बीते 19 जनवरी को मधुसूदन बिम्बट की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अमृता सिंह के मामा मधुसूधन बिष्ट
इसके बाद जब ताहिरा और अमृता दून आए तो संपत्ति के चौकीदार ने उन पर इसे बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की थी। हालांकि, मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। बताया जा रहा था कि मधुसूदन ने मृत्यु से पहले एक वसीयत भी की थी, लेकिन इस बारे में ताहिरा बिम्बट ने इंकार किया है।
विज्ञापन
5 of 6
bimbat house
- फोटो : अमर उजाला
वे सोमवार को देहरादून इस संपत्ति पर पहुंची थी और यहां साफ सफाई कराई। सिविल कोर्ट में चल रहे मुकदमे में मंगलवार को सुनवाई होनी थी, मगर एक पक्ष मधुसूदन की मृत्यु हो गई तो वहां सिर्फ ताहिरा अपने अधिवक्ता मनोज शैली के साथ वहां पहुंची थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।