{"_id":"5a9172624f1c1bd34b8ba996","slug":"alert-for-vehicle-owners","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाहन मालिक सावधान! अगर इस बात का ध्यान नहीं दिया तो होगा बड़ा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन मालिक सावधान! अगर इस बात का ध्यान नहीं दिया तो होगा बड़ा नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 26 Feb 2018 07:26 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी चलाना सीखना
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप वाहन स्वामी हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जो बड़े नुकसान से बचाएगी।
petrol
पेट्रोल पंपों द्वारा आपकी नाक के नीचे से किस तरह फर्जीवाड़ा किया जाता है। उसका खुलासा यहां होने जा रहा है। ध्यान दें अगर पेट्रोल भरवाते वक्त मीटर लगातार रुक-रुक कर चल रहा है तो जान लीजिए कुछ गड़बड़ है। इस पर ध्यान दें।
Petrol Pump
पेट्रोल हमेशा डिजिटल मीटर वाले पंप पर ही भरवाएं। दरअसल पुरानी पेट्रोल पंप मशीनों पर कम पेट्रोल भरे जाने की संभावना ज्यादा रहती है और आप इसे पकड़ भी नहीं सकते हैं। यही कारण है कि देश में लगातार पुरानी पेट्रोल पंप मशीनें को हटाया हटाई जा रहीं हैं और डिजीटल मीटर वाले पम्प इंस्टाल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Petrol price
कभी भी पेट्रोल भरवना के लिए वाहन के रिजर्व में जाने का इंतजार न करें। ऐसा करने से आपको नुकसान होता है, क्योंकि टैंक में जितनी हवा होगी पेट्रोल कम भरेगा। पेट्रोल/डीजल भरवाते वक्त मीटर के पास खड़े होकर चेक करें और फिलिंग स्टेशन कर्मी से सावधान रहें। नियमानुसार किसी भी पेट्रोल पंप पर लगी पेट्रोल व डीजल मशीन पर 5 लीटर तेल डालते हुए की डिलीवरी करते हुए 25 एमएल तेल कम या ज्यादा डलना जायज माना जाता है। लेकिन अधिकतर वाहन चालक इस नियम से अंजान हैं।
विज्ञापन
petrol
हमेशा जीरो देखकर पेट्रोल डलवाएं। पेट्रोल पंप मशीन में जीरो फिगर तो आपने देख लिया, लेकिन अगर जीरो के बार रीडिंग सीधे 10, 15 या 20 से शुरू हो तो इससे आपको नुकसान होगा। रीडिंग 3 से ज्यादा अंक पर जंप नहीं होनी चाहिए। अगर मीटर बेहद तेज चल रहा है, तो समझिए कुछ गड़बड़ है। मीटर की स्पीड नार्मल करने को कहें। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के मेंबर सुशील गोयल ने बताया कि अगर किसी पंप में ऐसा हो रहा है तो इसकी शिकायत करें। मामले की जांच की जाएगी।