फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रक ऑपरेटर्स हड़ताल: दिनभर पसरा रहा सन्नाटा, उत्तराखंड में 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Sat, 21 Jul 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Jul 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
all india transport union strike effect in uttarakhand
strike - फोटो : amar ujala

पूरे देश में टोल बैरियर हटाने के साथ ही रोड सेफ्टी बिल में संशोधन, डीजल की कीमतों को कम करने समेत अन्य मांगों को लेकर ट्रक ऑपरेटर्स शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए। दून समेत प्रदेश में करीब दो लाख ट्रकों के चक्के थम गए। जिसके चलते पहले दिन 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। वहीं, उनके समर्थन में विक्रम, सिटी बस, ऑटो, मैजिक और स्कूल वैनों का भी संचालन ठप रहा। इसके कारण स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अन्य लोगों को भी परेशानी हुई। वहीं, ट्रक ऑपरेटर्स ने ट्रांसपोर्ट नगर व परेड ग्राउंड में ऑटो चालकों ने सरकार पुतला फूंक प्रदर्शन किया।


 

all india transport union strike effect in uttarakhand
strike

आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस और उत्तराखंड परिवहन महासंघ के आह्वान पर देहरादून ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने भी देशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी। अधिक ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हो गए। इसके बाद ट्रांसपोर्टरों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। उत्तराखंड परिवहन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह मान ने कहा कि हड़ताल से प्रदेश में छोटे-बड़े ट्रकों का संचालन ठप रहा। उन्होंने कहा कि डायरेक्ट पोर्ट डिलीवरी योजना समाप्त करने के साथ ही ट्रांसपोर्ट कारोबार पर टीडीएस समाप्त करने, तृतीय पक्ष बीमा प्रीमियम निर्धारण में पारदर्शिता, जीएसटी में छूट, ई वे बिल से जुड़ी व्यावसायिक समस्याओं को देखते हुए नियमों में संशोधन करने, बसों और पर्यटक वाहनों को नेशनल परमिट देने जैसी मांगों को लेकर यह हड़ताल की जा रही है।

all india transport union strike effect in uttarakhand
strike

एसोसिएशन के महामंत्री अशोक ग्रोवर ने कहा कि आने वाले दिनों में अगर मांग पूरी नहीं की गई तो दूध, गैस, पानी आदि सेवाएं देने वाले वाहनों को भी हड़ताल में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के प्रधान हरभजन सिंह मान, महामंत्री अशोक ग्रोवर, वरिष्ठ प्रधान गुलजार सिंह, उप प्रधान गुरबख्श सिंह, उप सचिव नवनीत ओबराय, कोषाध्यक्ष राजकुमार नागपाल, उप कोषाध्यक्ष दलबीर सिंह कलेर, दून कैरीइंग के दीपक अग्रवाल, वरिष्ठ मंत्री अजय कथूरिया, संगठन मंत्री दिलावर सिंह, राजेंद्र धवन, सिटी बस महासंघ के विजयवर्धन डंडरियाल, ऑटो यूनियन अध्यक्ष पंकज अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
all india transport union strike effect in uttarakhand
strike
उधर, टेंपो, ऑटो, स्कूल वैन, सिटी बसों के संचालक भी ट्रक ऑपरेटर्स की मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहे। देहरादून महानगर सिटी बस सेवा महासंघ, ऑटो यूनियन, टेंपो यूनियन के अलावा स्कूल वैन संचालक एसोसिएशन भी एक दिन की हड़ताल पर रहे। जिसके चलते लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने परेड ग्राउंड में एकत्र होकर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। हड़ताल के चलते करीब 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। 

 
विज्ञापन
all india transport union strike effect in uttarakhand
strike
ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल के चलते स्कूल बस और वैन बच्चों को लेने नहीं पहुंची। जिसके चलते अभिभावक पैदल और अपने साधन से बच्चों को स्कूल ले जाते दिखाई दिए। हालांकि अभिभावकों का कहना था कि पहले से ही स्कूल प्रबंधन की ओर से इसकी जानकारी मिलने के चलते अधिक परेशानी नहीं हुई। ट्रक ऑपरेटर्स के समर्थन में विक्रम, ऑटो, सिटी बसों के समर्थन के चलते ई-रिक्शा संचालकों की चांदी रही। वह क्षमता से अधिक संख्या में सवारी ढोते दिखाई दिए। इतना ही नहीं उन्होंने सवारियों से मनमाना किराया भी वसूला। सुबह सिटी बस के साथ ही विक्रम भी सड़कों पर दौड़ती नजर आई। इसकी सूचना मिलने पर ट्रक ऑपरेटर्स के साथ ही अन्य यूनियनों के पदाधिकारियों ने उनका संचालन बंद कराया। दोपहर बाद सड़क पर सिटी बसें और विक्रम-ऑटो नहीं दिखाई दिए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed