अमर उजाला भविष्य ज्योति योजना के तहत आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह चमोली जिले के होनहारों के लिए यादगार बन गया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। बोर्ड परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं के श्रेष्ठ प्रदर्शन की वक्ताओं ने सराहना की। समारोह में 50 मेधावियों को प्रशस्तिपत्र व मेडल और 18 होनहारों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019: होनहारों के लिए यादगार पल, मेडल पाकर खिले चेहरे, तस्वीरें...
यहां जिला पंचायत सभागार में चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी बुसरा अंसारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर की छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि आज के दौर में किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान भी बेहद जरूरी है। छात्र-छात्राएं छोटे-छोटे अभ्यास कर लक्ष्य निर्धारित करें। एसडीएम बुसरा अंसारी ने कहा कि मेधावी अभी से अपना लक्ष्य तैयार करें। मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की सीख देते हैं।
कार्यक्रम में शिक्षाविद राकेश गैरोला, डीईओ (माध्यमिक) आशुतोष भंडारी, जिला रेडक्रास समिति के प्रदेश सदस्य ओम प्रकाश भट्ट, रजपाल बिष्ट, क्रांति भट्ट, पोखरी नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत और बाल भवन के निदेशक विनोद रावत ने छात्र-छात्राओं से कड़ी मेहनत कर अपनी मंजिल पाने का आह्वान किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी डीएल टम्टा, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुशीला भट्ट, पूर्व लोकपाल शेखर रावत, देवेंद्र रावत, केके सेमवाल, सुरेंद्र सिंह रावत, जगदीश पोखरियाल, महिपाल गुसांई, लक्ष्मण सिंह राणा, राजकुमार तिवारी, महेंद्र सिंह रावत, महानंद बिष्ट, राम सिंह आदि मौजूद थे। संचालन पीजी कॉलेज गोपेश्वर के मीडिया कोआर्डिनेटर डा. दर्शन सिंह नेगी ने किया।
इन मेधावियों को मिला सम्मान
समारोह में चमोली जिले के उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई के 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस क्रम में एसजीआरआर कर्णप्रयाग में हाईस्कूल की छात्रा श्रेया बिष्ट (97.8), जीजीआईसी थराली हाईस्कूल की छात्रा वर्तिका पुरोहित (97), केवी गौचर में इंटर के छात्र अंकित बिष्ट (96.2), जीआईसी पोखरी के हाईस्कूल के छात्र विकास असवाल (96), एसजीआरआर कर्णप्रयाग में दसवीं के छात्र रिषभ डिमरी (96.2) को प्रशस्तिपत्र और मेडल दिए गए। अक्षत वैष्णव, शशांक बिष्ट, दिव्यांशु पुरोहित, शबनम, प्रभात सती, साक्षी, स्वास्तिक, दीपेश, अंशुल, अनीश, प्रियांशु, सौरभ गैरोला, मोहित नेगी, नेहा भंडारी, नीरज सिंह, रैजा भट्ट, अनुराग देवराड़ी, मोहित नेगी, सिमरन नेगी, पल्लवी, आदर्श, अमन, ललित मोहन, सौरभ, सिमरन रावत, अनुज, नवनीत, दिव्या फरस्वाण, निवेदिता गौड़, संध्या नेगी, अमनदीप सिंह, रंजन सिंह, जयदीप बर्त्वाल, दीपिका, रवीना, तमन्ना, महिमा, युक्ति, सोनाली, आस्था, स्नेहा, श्रेया, स्नेहा देवली, राधव भट्ट, करन सिंह, आयुष गौड़, आशीष, शुभम, नीरज, अभिषेक, सूरज थपलियाल, आस्था चौधरी, अमीषा, समीक्षा, अनुष्का, देवेंद्र, पवन, नवीन, विकास असवाल, अमन भट्ट और ललित मोहन को प्रशस्तिपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
अमर उजाला के भविष्य ज्योति योजना के तहत सम्मानित हुई जिले की टॉपर जीजीआईसी थराली की वर्तिका पुरोहित ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 97 फीसदी अंक हासिल कर जिले में प्रथम और राज्य की मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया था। बमोथ गांव की वर्तिका प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। वर्तिका के पिता विनोद पुरोहित शिक्षक और माता अंजू देवी गृहणी है। वर्तिका ने कहा कि अमर उजाला ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को जो सम्मान दिया है, वह प्रेरणादायक है।