सब्सक्राइब करें

कोटद्वार में मानसून की पहली बारिश ने ही लील ली तीन जिंदगियां, सैकड़ों घरों में घुसा मलबा, तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Jul 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Extreme Rainfall of first Monsoon 2019 in kotdwar three youths death in photos
कोटद्वार में बारिश के बाद तबाही - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कोटद्वार में पनियाली गदेरे ने एक बार फिर तबाही मचाई है। मंगलवार सुबह भारी बारिश के बाद उफनाए पनियाली गदेरे से कौड़िया समेत तटवर्ती इलाकों के सैकड़ों घरों में बाढ़ का मलबा घुस गया। काशीरामपुर के कौड़िया में जलमग्न हुए घरों में बिजली का करंट दौड़ने से घर का सामान निकाल रहे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

Trending Videos
Extreme Rainfall of first Monsoon 2019 in kotdwar three youths death in photos
कोटद्वार में बारिश के बाद तबाही - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ प्रभावितों ने हादसे के लिए शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। सूचना मिलते ही एसडीएम मनीष कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू करवाया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे से कोटद्वार शहर और पर्वतीय क्षेत्र में करीब दो घंटे मूसलाधार बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Extreme Rainfall of first Monsoon 2019 in kotdwar three youths death in photos
कोटद्वार में बारिश के बाद तबाही - फोटो : अमर उजाला

बारिश से पनियाली समेत तमाम बरसाती गदेरे और नदियां उफान पर बहने लगी। पनियाली गदेरे ने गत वर्षों की भांति रौद्र रुप ले लिया और शिवपुर से ही तबाही मचानी शुरू कर दी। आमपड़ाव, जौनपुर होते हुए बाढ़ का पानी जैसे ही काशीरामपुर कौड़िया पहुंचा, वहां बाढ़ का पानी और मलबा लोगों के घरों में जा घुसा। सुबह करीब साढ़े सात बजे बलबीर सिंह के किराएदार शागुन (25) पुत्र गुलशन के कमरे में पानी भर गया। 

Extreme Rainfall of first Monsoon 2019 in kotdwar three youths death in photos
कोटद्वार में बारिश के बाद तबाही - फोटो : अमर उजाला

उसने सामान बचाने के लिए अपने मकान मालिक बलबीर सिंह के बेटे रणजीत सिंह (28) और पड़ोसी अरुण (26) पुत्र स्व. कमल को आवाज दी। इस दौरान पानी और बढ़ गया। सामान निकालते वक्त अचानक जलमग्न घर में बिजली का करंट दौड़ा और तीनों इसकी चपेट में आ गए। चीख-पुकार मचने पर पड़ोसियों ने मेन मीटर से तार काट दी, लेकिन तब तक तीनों लोग दम तोड़ चुके थे। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Extreme Rainfall of first Monsoon 2019 in kotdwar three youths death in photos
कोटद्वार में बारिश के बाद तबाही - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ प्रभावित लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए तीनों युवकों की मौत के लिए सरकारी सिस्टम को जिम्मेदार बताया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मनीष कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को बाहर निकाला। तीनों युवकों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed