सब्सक्राइब करें

क्रिकेट टूर्नामेंट से वापस लौटते वक्त खाई में गिरी कार, चार और युवकों के शव बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Jul 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of Five friends recovered After killed in Car Accident near joshimath
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के जोशीमठ में मलारी रोड पर भुजगड़ के पास हुए कार हादसे में मंगलवार को दोपहर साढ़े तीन बजे तक चले रेस्क्यू के बाद कार में फंसे चारों शवों को निकाल दिया गया है, जबकि सोमवार को खाई से एक शव निकाला गया था। 

Trending Videos
Dead bodies of Five friends recovered After killed in Car Accident near joshimath
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस चौकी मलारी में पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद से नीती घाटी में मातम पसरा हुआ है। बता दें कि रविवार को फरकिया गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dead bodies of Five friends recovered After killed in Car Accident near joshimath
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

वीरेंद्र सिंह (26) पुत्र रणजीत सिंह, कुशाल सिंह (35) पुत्र बाल सिंह, कुशल सिंह (29) पुत्र नारायण सिंह, राकेश सिंह (23) पुत्र गंगा सिंह सभी कोषा गांव निवासी, देवेंद्र सिंह (32) पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम नीती क्रिकेट खेलने गए थे। 

Dead bodies of Five friends recovered After killed in Car Accident near joshimath
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

चार युवक एक ही गांव के थे और एक युवक पास के ही गांव का था। ये पांचों दोस्त थे। मैच संपन्न होने के बाद वे शाम को कार से लौट रहे थे। देर शाम मलारी के समीप भुजगड़ नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी। 

विज्ञापन
Dead bodies of Five friends recovered After killed in Car Accident near joshimath
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र में संचार सेवा ठप होने की वजह से दुर्घटना का किसी को भी पता नहीं चल पाया। सोमवार को परिजनों ने खाई में कार गिरी देखी तो पुलिस को सूचित किया। खाई गहरी होने के कारण देर शाम तक राकेश सिंह पुत्र गंगा सिंह का शव खाई से निकाला गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed