{"_id":"5c3213afbdec22570050958c","slug":"amitabh-bachchan-first-tamil-film-name-secret-open-know-shooting-location","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब ये होगा बिग बी की पहली तमिल फिल्म का नाम, उत्तराखंड में 38 दिन तक इन लोकेशन में होगी शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब ये होगा बिग बी की पहली तमिल फिल्म का नाम, उत्तराखंड में 38 दिन तक इन लोकेशन में होगी शूटिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन दून और आसपास के क्षेत्रों में जल्द 38 दिन तक शूटिंग करेंगे। उनकी आने वाली फिल्म ‘महान : द ग्रेट मैन’ की शूटिंग के लिए दून पहुंची टीम ने रविवार को लोकेशन की तलाश की।
2 of 5
लोकेशन तलाशने आई टीम
बता दें कि अमिताभ की तमिल फिल्म का नाम पहले ‘उयारनधा मनिधन’ रखने की चर्चा थी। वहीं अब लोकेशन तलाशने आई टीम ने नए नाम का खुलासा कर दिया है। हालांकि सूत्रों की मानें तो अभी इस नाम पर भी अंतिम मुहर नहीं लगी है। पर्पल बुल एंटरटेनमेंट की तकनीकी और प्रोडक्शन टीम ने उनकी आने वाली फिल्म ‘महान’ की शूटिंग के लिए देहरादून और अन्य जिलों में सर्वेक्षण किया।
3 of 5
लोकेशन तलाशने आई टीम
निर्माता प्रकाश भट्ट ने मालदेवता, रानीपोखरी, कैंप्टीफॉल, थानो और मसूरी सहित कई जगहों का सर्वे किया। शूटिंग की जगह के मानदंड पूछे जाने पर प्रकाश भट्ट ने कहा कि हमारी टीम को उत्तराखंड की कुछ लोकेशन पसंद आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सीएम से मिलते फिल्म के डायरेक्टर
हम राज्य में फि ल्म की शूटिंग के लिए उत्साहित हैं। हमारी तकनीकी टीम प्रोडक्शन व्यवहार्यता को देखने के लिए चुने गए स्थानों को स्कैन करेगी। भट्ट ने एसजे सूर्या, निर्देशक टी तमिलवन और सुजय शंकरवार के साथ मिलकर शूटिंग के लिए सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन
5 of 5
सीएम से मिलते फिल्म के डायरेक्टर
फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार निभाएंगे। हाल ही में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रकाश भट्ट से मुलाकात भी की थी। इस दौरान उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। उनकी ये मुलाकात उत्तराखंड में बेहतर फिल्म शूटिंग के लिजाज से काफी अहम थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।