फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: रहस्य बना वीआईपी का नाम, सारे रिकॉर्ड कब्जे में तो फिर क्यों नहीं उठ रहा पर्दा?

Thu, 03 Nov 2022 01:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Nov 2022 01:56 PM IST
विज्ञापन
Ankita Murder Case: VIP Guest name become Mystery and police not revealed even after one month
अंकिता भंडारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

अंकिता हत्याकांड में वीआईपी के नाम पर डेढ़ माह से पर्दा पड़ा हुआ है। पुलिस को उसका नाम पता नहीं चला या फिर किसी दबाव में नाम सामने नहीं लाया जा रहा, ये सवाल हर किसी के जहन में कौंध रहे हैं।



Ankita Murder Case: कौन था वो वीआईपी जिसे देनी थी 'स्पेशल सर्विस'? हत्या के एक महीने बाद भी नहीं खुल सका राज

बार-बार जांच की मांग उठी तो पुलिस ने अलग से भी जांच शुरू कर दी, लेकिन सवाल यहां भी खड़ा हो रहा है। पुलिस के पास हर वह साक्ष्य और गवाह हैं, जिससे उसका नाम आसानी से निकल सकता है। बावजूद इसके अब तक पुलिस इस मामले में जांच जारी होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है। 

Ankita Murder Case: VIP Guest name become Mystery and police not revealed even after one month
पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, आरोपी पुलकित आर्य ने घटना के दिन अंकिता से कहा था कि एक वीआईपी 19 सितंबर को आने वाला है। उसे स्पेशल सर्विस देनी है। जाहिर है जिसके लिए इतनी तैयारियां की जा रहीं थीं तो उसका नाम पुलकित और उसके दोस्तों को तो जरूर पता होगा।

Ankita Murder Case: VIP Guest name become Mystery and police not revealed even after one month
पुलकित अंकित और सौरभ - फोटो : अमर उजाला

अब सवाल उठता है कि पुलिस ने जब इन तीनों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया, तो राज क्यों नहीं उगलवाया गया, जबकि अंकिता की नाराजगी इसी बात पर थी कि उससे ऐसे गंदे काम कराने के लिए मजबूर किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder Case: VIP Guest name become Mystery and police not revealed even after one month
इसी रिजॉर्ट में काम करती थी अंकिता - फोटो : अमर उजाला

पुलिस वीआईपी को लेकर एक थ्योरी पर और विश्वास कर रही है। यह कि रिजॉर्ट में वीआईपी सूट है, जिसमें ठहरने वाले को वीआईपी कहा जाता है। रिजॉर्ट की व्यवस्था के अनुसार उस व्यक्ति ने बुकिंग भी कराई होगी।

विज्ञापन
Ankita Murder Case: VIP Guest name become Mystery and police not revealed even after one month
अंकिता हत्याकांड में लोगों ने रिजॉर्ट में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

बुकिंग कराई थी, तो नाम भी रजिस्टर में लिखा गया होगा। रजिस्टर भी पुलिस ने कब्जे में लिया था। 19 सितंबर की बुकिंग का रजिस्टर से ब्योरा क्यों नहीं लिया गया, जबकि पुलिस ने दो दिन बाद ही पहले और भविष्य में आने वाले सारे मेहमानों से पूछताछ का दावा भी किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed